कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कोलकाता मर्डर केस की निंदा की, कहा- “ममता बनर्जी को दे देनी चाहिए इस्तीफा”

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने डॉक्टर के साथ दुष्कर्म कर हत्या करने के मामले में पश्चिम बंगाल सरकार का विरोध किया है।

पश्चिम बंगाल में एक महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी गई। इस मामले को लेकर भारतवर्ष में अफसोस जाहिर करते हुए जगह-जगह बंगाल की सरकार का विरोध किया जा रहा है। साथ ही सरकार की निंदा भी की जा रही है। वहीं इस मामले को लेकर उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बयान देते हुए बड़ी मांग कर दी है।

ममता बनर्जी को देनी चाहिए इस्तीफा

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने डॉक्टर के साथ दुष्कर्म कर हत्या करने के मामले में पश्चिम बंगाल सरकार का विरोध किया है। इस दौरान उन्होंने जिन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री को इस्तीफा दे देनी चाहिए। इसके अलावा उन्होंने कहा कि मुझे बड़ा कष्ट होता है कि जिस प्रदेश की मुख्यमंत्री एक महिला हो इसके बावजूद भी प्रदेश में एक के बाद एक इस तरह की घटना हो रही हो वह बड़ी ही निंदनीय हैं।

कही ये बड़ी बात

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने याद दिलाते हुए कहा कि चुनाव के तुरंत बाद एक महिला के घर में घुसकर तोड़फोड़ की और उसके साथ बलात्कार किया, क्योंकि वह उनकी समर्थक नहीं थी और वह भारतीय जनता पार्टी का गान कर रही थी। उसके बाद हमारी बहन महिला डॉक्टर के साथ जो हुआ उसकी हम निंदा करते हैं। इसके अलावा उन्होंने मांग की है कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को इस्तीफा दे देना चाहिए, क्योंकि जो अपने प्रदेश का ठीक तरीके से नेतृत्व नहीं कर सकती उसको अपनी सीट पर बैठने का कोई हक नहीं है।

Related Articles

Back to top button