दिनेश शर्मा ने कहा सपा का साथ अपराधियों के साथ, उपचुनाव के लिए हम हैं तैयार

उत्तर प्रदेश की 10 सीटों पर उप चुनाव होने हैं। तारीखों का ऐलान भी जल्द ही किया जाएगा। जानकारी मिली है कि सपा, भाजपा, बसपा और कांग्रेस ने अपनी कमर कसना शुरू कर दिया है।

उत्तर प्रदेश की 10 सीटों पर उप-चुनाव होने हैं। तारीखों का ऐलान भी जल्द ही किया जाएगा। जानकारी मिली है कि सपा, भाजपा, बसपा और कांग्रेस ने अपनी कमर कसना शुरू कर दिया है। भाजपा गठबंधन और सपा दोनों की ओर से चुनावी महकमा तैयार है। अब देखना ये है कि सीटों पर दावेदारी किस दल की मजबूत होती है और जीत कौन दर्ज करता है। उत्तर प्रदेश में उपचुनाव से पहले चुनावी बयानबाजी का दौर भी चल रहा है। कभी विपक्ष की ओर से तो कभी सत्ता पक्ष की तरफ से। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा का भी बयान सामने आया है। क्या कुछ उन्होंने चलिए बतातें हैं।

हमेशा तैयार है बीजेपी-दिनेश शर्मा

उत्तर प्रदेश में फिलहाल उपचुनाव की हवा चल रही है। इस बीच प्रदेश के पूर्व उप-मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव की तैयारियों के लिए कमर कस ली है। पार्टी हमेशा से ही तैयार रहती है। हमारा लक्ष्य दस सीटों पर जीत हासिल करने का है। समाजवादी पार्टी क्या है ये सब जानते हैं। सपा का साथ अपराधियों के साथ है।

10 विधानसभा सीटों पर होने हैं उप-चुनाव

उत्तर प्रदेश की 10 विधानसभा सीटों पर चुनाव होने हैं। जिनमें से 9 सीटें तो लोकसभा चुनाव के बाद सांसदी जीतने के बाद खाली हुईं हैं। तो वहीं एक सीट सपा विधायक इरफान सोलंकी को सजा मिलने के बाद खाली हुई है। देखा जाए तो इस तरह से यूपी की दस सीटें करहल, मिल्कीपुर, सीसामऊ, कुंदरकी, गाजियाबाद, फूलपुर, मझवां, कटेहरी, खैर और मीरापुर सीट पर उपचुनाव होना है।

Related Articles

Back to top button