झारखंड के पर्व सीएम दिल्ली पहुंचकर बीजेपी में शामिल होने की अटकलों पर विराम लगा दिया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि अभी मैं जहां पर हूं, वहीं हूं। साथ ही कहा अपने निजी काम के लिए आया हूं। दरअसल, पूर्व सीएम चंपई सोरेन के बीजेपी में शामिल होने की अटकलें तेज हो गई थी, क्योंकि रविवार को चंपई सोरेन ने एयर इंडिया की फ्लाइट 0769 से दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। वहीं यह कयास लगाया जा रहा था कि कि सोरेन कई विधायकों के साथ दोपहर 3 बजे दिल्ली मुख्यालय में बीजेपी में शामिल हो सकते हैं।
बीजेपी में शामिल होने के आसार
दो दिन पहले पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के बीजेपी में शामिल होने की खबरें तेज हो गई थी। सूत्रों के आधार पर वह बीजेपी के बड़े नेताओं के संपर्क में हैं। वहीं आज उन्होंने कोलकाता के रास्ते दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। ऐसे में अगर सोरेन बीजेपी में शामिल होते हैं तो पार्टी प्रदेश के आदिवासी वोटरों में बड़ी सेंधमारी कर सकती है। दरअसल, चंपई सोरेन का जमशेदपुर और सिंहभूम जिले के विधानसभा क्षेत्रों में मजबूत पकड़ है।
7 बार के विधायक पूर्व सीएम चंपई
चंपई सोरेन झारखंड की सियासत में एक बड़ा चेहरा माने जाते हैं। वह 7 बार के विधायक हैं। उन्होंने साल 1991 में पहली बार सरायकेला विधानसभा सीट से विधायक बने थे। वहीं साल 2005 से वह लगातार सरायकेला विधानसभा का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। इसके अलावा साल 2019 में झारखंड में JMM की सरकार बनने पर हेमंत सोरेन ने उन्हें कैबिनेट मंत्री बनाया था। इस दौरान उन्हें परिवहन, अनुसूचित जनजाति और अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग कल्याण की जिम्मेदारी दी गई थी। वहीं, जब हेमंत सोरेन ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था, तब चंपई सोरेन ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। इस दौरान चंपई ने 2 फरवरी 2024 से 3 जुलाई 2024 तक सीएम रहकर सरकार चलाई थी।
2019 में JMM ने बनाई थी सरकार
गौरतलब है कि झारखंड में हेमंत सोरेन की सरकार का कार्यकाल 5 जनवरी 2025 को पूरा होने वाला है। 2019 विधानसभा चुनाव में JMM ने 26 और कांग्रेस ने 22 विधानसभा सीटें जीती थी और दोनों ने मिलकर साझी सरकार बनाई थी। वहीं दूसरी तरफ बीजेपी ने 22 विधानसभा सीटें ही जीत पाई थी। इसके अलावा अन्य पार्टियों ने जीत दर्ज की थी।