
रायबरेली के दौरे पर आज राहुल गांधी है. राहुल गांधी का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया. पुष्प गुच्छ देकर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया है. रायबरेली पहुंचकर दलित युवक की हत्या मामले में परिजनों से राहुल मिले.
इस दौरान मीडिया से बात करते रायबरेली में सरेआम युवक की गोली मारकर हत्या के मामले पर कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा, “यहां पर जो सभी लोग हैं वो न्याय मांग रहे हैं क्योंकि एक दलित युवा को जान से मारा गया है। पूरे परिवार को धमकाया गया है.
एक व्यक्ति को मारा गया है लेकिन यहां कोई कार्रवाई नहीं हो रही है… यहां के SP मास्टरमाइंड पर कार्रवाई नहीं कर रहे हैं, छोटे-छोटे लोगों को पकड़ रहे हैं। मैं चाहता हूं कि उत्तर प्रदेश में हर वर्ग का आदर हो और न्याय सबको मिले… जब तक इस परिवार को न्याय नहीं मिलेगा तब तक हम पीछे नहीं हटने वाले हैं.
दलित युवक को जान से मारा गया,यूपी में सभी को न्याय मिलना चाहिए,SP मास्टरमाइंड पर एक्शन नहीं ले रहे.रायबरेली पुलिस पर राहुल गांधी ने सवाल उठाया.यहां पीड़ितों को इंसाफ नहीं मिल रहा.हम इस मामले को छोड़ने वाले नहीं है.दलित परिवार को न्याय दिलाकर ही रहेंगे.मैं दलित परिवार को न्याय दिलाने आया हूं.









