बड़ा हादसा: काठमांडू जा रही भारतीय यात्री बस नदी में गिरी, हादसे में 14 यात्रियों की मौत..

शुक्रवार को ये बस गोरखपुर से यात्रियों को लेकर पोकरा से काठमांडू जा रही थी। रास्ते में तनहुन के अबुखैरेनी के पास मार्स्यांगडी नदी में गिर गई।

नेपाल से बड़ी दुर्घटना सामने आई है, जहां 40 यात्रियों से भरी भारतीय बस के नदी में गिरने से हादसा हो गया है। हादसे में अब 14 लोगों की मौत हो चुकी है। मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को ये बस गोरखपुर से यात्रियों को लेकर पोखरा से काठमांडू जा रही थी। रास्ते में बस तनहुँ के आबुखैरेनी के पास मार्श्यांगड़ी नदी में गिर गई।

फिलहाल स्थानीय पुलिस कार्यालय के निरीक्षक अबू खैरेनी रेस्क्यू टीम के साथ मौके पर पहुंच गए हैं। वहीं, सेना और सशस्त्र बलों को भी हादसे के बारे में सूचित कर दिया गया है।

Related Articles

Back to top button