Jaunpur News : कजरी खेलने जा रही महिला के साथ हुआ सामूहिक दुष्कर्म.. महिला ने दी तहरीर

कजरी खेलने जा रही विवाहिता ने गांव के ही दो लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Jaunpur News : बरसठी थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की शाम को कजरी खेलने जा रही विवाहिता ने गांव के ही दो लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

बता दें कि बरसठी थाना क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता बगल के गांव में कजरी खेलने की बात कहकर घर से शनिवार को देर शाम को निकली थी। जब वह काफी देर रात तक घर नही लौटी तो परिजन उसे खोजने निकले। काफी खोजबीन के बाद महिला को गांव के ही बाहर करीब 500 मीटर दूर सरकारी शराब की दुकान के पास बदहवास हालत में पड़ा हुई पाया गया। रात करीब 12 बजे के बाद परिजनों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुँची पुलिस ने महिला को सीएचसी ले आयी। जहां से इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

वही महिला के मुंह से शराब की गंध आ रही थी, जिससे लगता है कि आरोपियों ने शराब पिलाने के बाद गैंगरेप किया है। इस संबंध में सीओ मड़ियाहूं उमाशंकर सिंह ने बताया कि महिला ने अपने साथ सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है, उसकी तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

Related Articles

Back to top button