हर हाल में पकड़ने का करें प्रयास…लोगों को करें जागरुक,भेड़िये के हमले पर CM योगी का निर्देश

भेड़िये के हमले को लेकर CM योगी ने जरुरी निर्देश दिए है. सीएम योगी ने कहा कि उन्हें हर हाल में नियंत्रित करने, पकड़ने का प्रयास किया जाए

लखनऊ- उत्तर प्रदेश के बहराइच समेत कुछ क्षेत्रों में आदमखोर भेड़िये और तेंदुए द्वारा हमले किए जा रहे हैं. जिन इलाकों में आदमखोर जानवर हमले कर रहे है, उसकी वजह से लोगों में दहशत का माहौल दिखाई दे रहा है.

भेड़िये के हमले पर CM योगी का निर्देश

अब भेड़िये के हमले को लेकर CM योगी ने जरुरी निर्देश दिए है. सीएम योगी ने कहा कि उन्हें हर हाल में नियंत्रित करने, पकड़ने का प्रयास किया जाए और आवश्यकता के अनुरूप कदम उठाए जाएं.

पूर्व में दिए गए निर्देशों के अनुसार प्रशासन, पुलिस, वन विभाग, स्थानीय पंचायत, राजस्व विभाग क्षेत्र में व्यापक जन जागरूकता पैदा करें.लोगों को सुरक्षा के उपायों के बारे में भी बताएं. जनप्रतिनिधियों का भी इसमें सहयोग लिया जाए.

साथ ही वन मंत्री को निर्देशित किया गया है कि वरिष्ठ अधिकारी जनपदों में कैंप करें. ताकि लोगों को जागरुक कर सकें.इसके अलावा वन विभाग के अतिरिक्त कार्मिकों को बहराइच, सीतापुर, लखीमपुर, पीलीभीत, बिजनौर और अन्य प्रभावित क्षेत्रों में लगाएं.समस्त विभागों की ज्वाइंट पेट्रोलिंग बढ़ाएं.ग्रामीण क्षेत्रों में जहां लाइट की समस्या हो, वहां पेट्रोमैक्स की व्यवस्था भी करें.

Related Articles

Back to top button