Modi सरकार 3.0 के 100 दिन पूरे; गृह मंत्री शाह ने पेश किया पूरे काम का लेखाजोखा, गिनाईं सरकार की उपलब्धियां…

उन्होंने सरकार के कार्यकाल में हुए कामों पर जानकारी देते हुए बताया कि हमारी सरकार में 60 साल बाद पहली बार देश में राजनीतिक स्थिरता का माहौल..

केंद्र में मोदी सरकार 3.0 के 100 दिन के कामकाज को लेकर मंगलवार यानी 17 सितम्बर को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह अपनी सरकार के तरफ से किये गए सभी कामों का पूरा लेखा जोखा पेश किया है। इस दौरान उन्होंने सरकार के तीसरे कार्यकाल के पहले 100 दिनों के काम की एक बुकलेट जारी किया है। वहीं, इस पूरे मामले पर प्रेससवार्ता करते हुए अमित शाह ने सरकार से जुड़े तमाम कामों की जानकारी भी दी है।

100 दिन के कामकाज को लेकर जारी किया बुकलेट

इस दौरान केंद्रीय गृहमंत्री शाह ने कहा कि पीएम मोदी के जन्मदिन को देश की कई संस्थाओं ने सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाने का फैसला किया है। जिसके तहत भाजपा कार्यकर्ता और मंत्रीगण मिलकर 17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक लोगों की मदद करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि पीएम मोदी एक गरीब परिवार में पैदा हुए हैं और दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के पीएम के रूप में पहचाने जाते हैं। उनको 15 अलग-अलग देशों ने अपना सर्वोच्च सम्मान दिया है। साथ ही देश की 140 करोड़ जनता आज उनकी लंबी उम्र के लिए प्रार्थना कर रहा है।

तीन बार देश की कमान संभालने वाले पहले नेता बने PM Modi

केंद्रीय गृहमंत्री ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए बताया कि भाजपा ने अपना 10 साल भारत के विकास, राष्ट्रीय सुरक्षा और गरीबों के कल्याण के लिए लगातार समर्पित किया है। जिसके बाद जनता के तरफ से भाजपा और उसके सहयोगियों को इन आम चुनावों में तीसरी बार सरकार बनाने का जनादेश मिला। जनता के इस ऐतिहासिक फैसले ने हमारे नेता को 60 वर्षों में तीन बार देश की कमान संभालने वाला पहला नेता बनाया है।

हमने शिक्षा क्षेत्र में भी कई उपलब्धियां पाई – Amit Shah

उन्होंने आगे अपनी सरकार के कार्यकाल में हुए कामों पर जानकारी देते हुए बताया कि हमारी सरकार में 60 साल के बाद पहली बार देश में राजनीतिक स्थिरता का माहौल आया है। साथ ही नीतियों की दिशा, नीतियों की गति और नीतियों का क्रियान्वयन सटीकता से 10 साल तक बरकरार रखकर 11वें साल में प्रवेश करना बहुत कठिन है। पिछले 10 साल नरेंद्र मोदी की सरकार ने भारत की आतंरिक सुरक्षा से लेकर बाहरी सुरक्षा और रक्षा प्रणालियों को मजबूत करने में बड़ी सफलता हासिल की है। जिसके चलते अब भारत एक सुरक्षित राष्ट्र बन गया है। इसी के साथ हमने शिक्षा क्षेत्र में भी कई उपलब्धियां पाई हैं। नई शिक्षा नीति बनाई गई है।

हमारे डिजिटल इंडिया योजना को कई देश अपनाना चाहते हैं – केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह

मेक इन इंडिया के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि, हमने जब इससे लॉन्च किया था, तब कई लोगों ने इसका मजाक उड़ाया था, लेकिन आज मैं गर्व से कह सकता हूं कि भारत दुनिया में उत्पादन का सबसे बढियाँ केंद्र बन चूका है। हमारे डिजिटल इंडिया योजना को भी कई देश अपनाना चाहते हैं। वहींहमने आर्थिक क्षेत्र के 13 पैरामीटर्स भी पूरे किए हैं। भारत का भविष्य अंतरिक्ष क्षेत्र में उज्ज्वल हुआ है। आज हमारी विदेश नीति, गरीबों को शिक्षा, स्वास्थ्य, राशन जैसी योजनाओं से जनता को लाभ मिल रहा है। हमारी सरकार में युवाओं के लिए नए मौके तराशे गए।

Related Articles

Back to top button