Lucknow: महिला दारोगा की किडनेपिंग, आरोपी छेड़छाड़ के मुकदमे में सुलह करने का बना रहे थे दबाव

जनता की सुरक्षा के लिए तैनात खाकी को ही सुरक्षा की जरुरत आन पड़ी है। राजधानी लखनऊ में शोहदों का आतंक चरम पर है। हौसले इतने बुलंद हैं कि...

यूपी की राजधानी लखनऊ से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां जनता की सुरक्षा के लिए तैनात खाकी को ही सुरक्षा की जरुरत आन पड़ी है। राजधानी लखनऊ में शोहदों का आतंक चरम पर है। हौसले इतने बुलंद हैं कि आम महिला क्या महिला दारोगा तक सुरक्षित नहीं है। खबर है कि, यहां पहले तो एक महिला दारोगा को किडनैप करने की धमकी दी गई और फिर उसे कथित तौर पर गाड़ी में अगवा भी कर लिया गया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार महिला दारोगा पर एक युवक द्वारा छेड़छाड़ का केस वापस लेने के लिए दबाव डाला जा था। मगर जब इससे बात नहीं बानी तो मौका पाकर युवक ने साथियों संग महिला दरोगा को कार में किडनैप कर लिया।

महिला दरोगा करता था परेशान

पूरा मामला पिछले हफ्ते का है। मिली जानकारी के अनुसार महिला दरोगा की तैनाती लखनऊ में है। जहां एक युवक महिला दारोगा को काफी समय से परेशान कर रहा था। जैसे जैसे समय आगे बढ़ता गया युवक ने उसे परेशान करना शुरू कर दिया। वो उसका पीछा करने के साथ ही नंबर बदल कर बार-बार फोन कर उसे परेशान करने लगा। जिसके चलते महिला दरोगा ने थाने में उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करान पड़ा।

छेड़खानी का आरोप लगा तो पीड़िता को कर लिया किडनैप

ऐसे में युवक अपने खिलाफ केस दर्ज कराने से गुस्सा गया और वह केस वापस लेने का दबाव बनाने लगा। जब दारोगा ने उसकी बात नहीं मानी तो उसने पीड़िता को धमकाना शुरू कर दिया। बात हद से आगे तव वध गई जब उसने महिला दरोगा को बंधक बना लिया और जबरन अपनी बात मनवाने की कोशिश करने लगा।

BBD थाने में दर्ज हुआ केस

जिसके बाद पीड़ित महिला दारोगा ने पूरे मामले पर बीबीडी थाने में केस दर्ज कराया है। इस शिकायत के बाद पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया। फिलहाल अब पुलिस घटनास्थल पर लगे CCTV खंगालने में जुट चुकी है। उनका कहना है कि वो आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लेंगे। जिसके बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button