Delhi CM Oath Ceremony: आतिशी आज लेंगी मुख्यमंत्री पद की शपथ, कैबिनेट में शामिल होंगे 5 मंत्री

देश की राजधानी दिल्ली में आज शनिवार को एक अहम बदलाव होने जा रहा है। आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी आज शाम 4.30 बजे राजनिवास में दिल्ली की नई मुख्यमंत्री पद के लिए शपथ लेने जा रहीं हैं।

देश की राजधानी दिल्ली में आज शनिवार को एक अहम बदलाव होने जा रहा है। आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी आज शाम 4.30 बजे राजनिवास में दिल्ली की नई मुख्यमंत्री पद के लिए शपथ लेने जा रहीं हैं। उनके शपश लेने के बाद उनके 5 कैबिनेट मंत्री भी शपथ ग्रहण लेंगे जो नई सरकार की दिशा और नीतियों को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। जानकारी के मुताबिक गोपाल राय, कैलाश गहलोत, सौरभ भारद्वाज, इमरान हुसैन, मुकेश अहलावत कैबिनेट मंत्री पद की शपथ लेंगे।

बता दें दिल्ली सीएम पद से अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे के बाद आतिशी को आम आदमी पार्टी के विधायक दल का नेता चुना गया था जिसके बाद आतिशी ने नई सरकार बनाने का दावा पेश किया और उपराज्यपाल से शपथ ग्रहण की तारीख तय करने की मांग किया। इसके बाद दिल्ली सरकार ने 26 और 27 सितंबर को दो दिवसीय विधानसभा सत्र बुलाने का निर्णय लिया है जिसमें आतिशी को बहुमत सिद्ध करना होगा ।

दिल्ली सीएम पद की शपथ लेने के बाद आतिशी दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री होंगी। इससे पहले भाजपा की सुषमा स्वराज और कांग्रेस की शीला दीक्षित मुख्यमंत्री रह चुकी हैं। सुषमा स्वराज का कार्यकाल काफी छोटा रहा था। लेकिन शीला दीक्षित 15 साल तक दिल्ली की मुख्यमंत्री रहीं थीं।

Related Articles

Back to top button