Kanpur News: मदद के बहाने ऑटो ड्राइवर ने महिला से किया दुष्कर्म, पुलिस ने मामला दर्ज करने से किया मना

पुलिस ने महिला की एफआईआर नहीं दर्ज की और मामले को टाल दिया। वहीं जब मामला आलाधिकारियों तक पहुँचा तो उसके बाद बजरिया थाने में मुकदमा दर्ज किया गया।

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक ऑटो ड्राइवर ने मदद करने का झांसा देकर एक महिला को अपने घर ले गया। इस दौरान आरोपी ड्राइवर ने महिला को बंधक बनाकर बलात्कार की घटना को अंजाम दिया। वहीं घटना के बाद पीड़िता ने बजरिया थाने में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।

मदद के बहाने किया दुष्कर्म

दरअसल, श्रावस्ती निवासी 40 वर्षीय महिला 21 सितंबर को रोडवेज बस से कानपुर आई थी। इस दौरान उसका पर्स चोरी हो गया। इससे परेशान होकर शहीद झकरकटी पर बैठकर रोने लगी। जहां एक ऑटो ड्राइवर आया और महिला को मदद का आस्वासन देते हुए स्टेशन छोड़ने की बात कही। वहीं महिला के पूछने पर ड्राइवर ने अपना नाम मंगू निवासी बजरिया खटिकाना बताया। जिसके बाद ड्राइवर ने मदद का झांसा देकर महिला को लगभग साढ़े दस बजे की रात को अपने घर ले गया। जहां आरोपी ने महिला को बंधक बनाकर बलात्कार किया। जब महिला ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।

पुलिस ने नहीं दर्ज किया FIR

महिला आरोपी के धमकी से सहम गई। जिसके बाद ड्राइवर ने उसे कमरे में बंद करके देर रात तक कई बार दुष्कर्म किया। महिला किसी तरह वहां से भागकर बजरिया थाने पहुंची और पूरे मामले की जानकारी दी। लेकिन इस दौरान आरोपी अपने घर में ताला लगाकर फरार हो गया। पुलिस ने महिला की एफआईआर नहीं दर्ज की और मामले को टाल दिया। वहीं जब मामला आलाधिकारियों तक पहुँचा तो उसके बाद बजरिया थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। डीसीपी सेंट्रल दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि दो लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई।

Related Articles

Back to top button