आप भी बेहतर क्वालिटी के चावल खाने के हैं शौकीन…और खरीदते हैं ‘इंडिया गेट’ का राइस,तो हो जाइए सावधान, क्योंकि मिल सकता है कीटनाशक!

ऐसे प्रसिद्ध कंपनियों के सामानों में इस तरह की लापरवाही बड़ी ही चिंता की बात है. क्योंकि ज्यादातर लोग अब ऐसे पैकेट वाले सामानों को खरीदने लगे है.

डिजिटल डेस्क- आज कल मार्केट में कई तरीके के नकली और फर्जी सामानों की बिक्री बहुत ज्यादा होने लगी है. जिसमें ज्यादातर सामान रोजमर्रा के जिंदगी में इस्तेमाल करने वाले है.जैसे मसाले,अनाज,दवाईयां और पैकेट वाले प्रोसेस फूड.

बीते दिनों में नकली दवाईयों को लेकर जानकारी सामने आई.क्वालिटी टेस्ट में 50 से ज्यादा दवाईयां फेल हो गई…जिसमें पैरासिटामोल सहित कई नाम है. इसी बीच एक और चौकाने वाली खबर सामने आई है. इंडिया गेट बासमती चावल में ज्यादा कीटनाशक मिले है. ऐसे प्रसिद्ध कंपनियों के सामानों में इस तरह की लापरवाही बड़ी ही चिंता की बात है. क्योंकि ज्यादातर लोग अब ऐसे पैकेट वाले सामानों को खरीदने लगे है.

जानकारी के मुताबिक इस चावल के सेवन से किडनी, लीवर पर असर पड़ सकता है.इसी वजह से केआरबीएल लिमिटेड ने मार्केट से चावल को वापस लिया है. क्योंकि चावल में थियामेथोक्सम, आइसोप्रोथियोलेन की मात्रा ज्यादा है. सुपर वैल्यू पैकेट वाला इंडिया गेट बासमती चावल वापस करें.

जनवरी 2024 में पैक चावल की एक्सपायरी दिसंबर 2025 तक है. 1.1 किग्रा वाले ये पैकेट जनवरी 2024 में पैक किए गए हैं और इनकी एक्सपायरी तारीख दिसंबर 2025 है.कंपनी के मुताबिक, जिन ग्राहकों ने इन्हें खरीदा है, वे तुरंत इसका उपयोग रोक दें.’इंडिया गेट प्योर बासमती राइस फीस्ट रोजाना सुपर वैल्यू पैक (10% एक्स्ट्रा)’ में तय सीमा से अधिक कीटनाशक पाए जाने के बाद कंपनी ने यह कदम उठाया है. खुलासे के बाद कंपनी के शेयरों में 1.5% गिरावट आई है.

Related Articles

Back to top button