नरसिंहानंद के बयान पर बुलंदशहर में बवाल, नमाज के बाद पुलिस पर चले पत्थर, एक इंस्पेक्टर घायल

यूपी के बुलंदशहर में आज शाम की नमाज के बाद पुलिस टीम पर पथराव हो गया है। मिली जानकारी के मुताबिक एक इंस्पेक्टर इस पथराव में घायल बताया जा रहा है। पुलिस के साथ-साथ PAC के ऊपर भी पथराव किया गया है।

यूपी के बुलंदशहर में आज शाम की नमाज के बाद पुलिस टीम पर पथराव हो गया है। मिली जानकारी के मुताबिक एक इंस्पेक्टर इस पथराव में घायल बताया जा रहा है। पुलिस के साथ-साथ PAC के ऊपर भी पथराव किया गया है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार देर शाम गद्दिवाड़ा इलाके में ईशा की नमाज के बाद अचानक लोग आक्रोशित हो गए और नारेबाजी करने लगे। नारेबाजी की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। काफी देर तक पुलिस लोगों को समझाती-बुझाती, लेकिन अचानक से लोगों ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया। पथराव की सूचना पर PAC की एक बटालियन मौके पर भेजी गई लेकिन उन्मादियों ने PAC की टीम को भी निशाना बनाया। इस पत्थरबाजी में सिकंदराबाद कोतवाली के प्रभारी इंस्पेक्टर रवि रतन बुरी तरह घायल बताए जा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button