
दिल्ली– लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. साथ ही पीएम ने देश के लिए किए गए उनके योगदान की भी सराहना की.
इसी से जुड़ा पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर एक पोस्ट किया. पीएम मोदी ने लिखा कि ‘JP ने सकारात्मक परिवर्तन के लिए जीवन समर्पित किया’.उनका व्यक्तित्व, आदर्श हर पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है.
बता दें कि पीएम मोदी इस समय लाओस के दौरे पर है. वहीं 19वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में पहु्ंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “हम म्यांमार की स्थिति पर ASEAN के दृष्टिकोण का समर्थन करते हैं.हम पांच सूत्री सहमति का भी समर्थन करते हैं.
साथ ही, हमारा मानना है कि मानवीय सहायता को बनाए रखना महत्वपूर्ण है और लोकतंत्र की बहाली के लिए भी उचित कदम उठाए जाने चाहिए.हमारा मानना है कि इसके लिए म्यांमार को शामिल किया जाना चाहिए, अलग-थलग नहीं किया जाना चाहिए.पड़ोसी देश के रूप में भारत अपनी जिम्मेदारी निभाता रहेगा.









