बस्ती : दुष्कर्म का विरोध करने पर किशोरी को जिन्दा जलाया, हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर

बस्ती जिले में सनसनीखेज मामला सामने आया है। दबंगों के हौसले इतने बुलंद है कि किशोरी द्वारा दुष्कर्म के विरोध करने पर उसे जिन्दा जलाने कराने की कोशिश की गयी।

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में सनसनीखेज मामला सामने आया है। दबंगों के हौसले इतने बुलंद है कि किशोरी द्वारा दुष्कर्म के विरोध करने पर उसे जिन्दा जलाने की कोशिश की गयी। घटना को अंजाम देकर युवक फरार हो गया। किशोरी को परिजनों ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां से सोमवार को उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया।

कप्तानगंज क्षेत्र के एक गांव में घर में घुस कर किशोरी से दुष्कर्म और फिर डीजल डाल कर जला देने का मामला सामने आया है। बता दें कि किशोरी घर में अकेली थी तभी गांव का शंकर गौड़ उसके घर घुस गया और घर मे अकेला पाकर युवक शंकर गौड़ ने किशोरी से दुष्कर्म करने का प्रयास किया। किशोरी द्वारा विरोध किये जाने के दौरान घर मे रखा डीजल डाल कर किया आग के हवाले। पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा।

किशोरी के पिता की तहरीर के अनुसार बीते अक्तूबर को उनकी बेटी घर में अकेली थी। तभी गांव के ही शंकर गौड़ ने मेरे घर घुसकर बेटी के साथ अश्लील हरकत की और दुष्कर्म किया। बेटी के विरोध करने पर घर में रखा डीजल आरोपी ने बेटी के ऊपर डाल दिया और आग लगा दी। इससे वह लगभग 80 फीसदी बुरी तरह से जल गयी। गंभीर हालत में परिजनों ने उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां से हालत ज्यादा खराब होने के बाद उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया।

वहीं इस मामले में कप्तानगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक दीपक दुबे ने बताया कि एक अक्तूबर को घटित घटना में 12 दिन बाद तहरीर थाने पर दी गई है। केस दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। विवेचना सीओ कलवारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी कर रहे हैं। जल्द ही आरोपी को पकड़ा जाएगा।

Related Articles

Back to top button