90 के दशक की प्रमुख अभिनेत्री, करिश्मा कपूर को कौन नहीं जनता होगा। उस दौर में वो गोविंदा के साथ अपनी प्रतिष्ठित जोड़ी के लिए पहचानी जाती हैं। अपनी अदाओं से करिश्मा ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता हासिल की। मगर फिल्मों की दुनिया में कब और कैसे किस्मत पलट जाए, ये कोई नहीं जनता। ठीक ऐसा ही कुछ अभिनेत्री करिश्मा कपूर के साथ भी हुआ। वह पिछले 12 साल से बड़े पर्दे से दूर रहीं। मगर अब उनकी जबरदस्त वापसी होने वाली है। खबर है कि करिश्मा OTT Platforms पर अवसर तलाश रही हैं। तो चलिए एक झलक डालते हैं उनके पुराने जीवन पर और जानते हैं अब इतने लम्बे गैप के बाद इनका कमबैक कैसे होने वाला है।
बॉलीवुड में करिश्मा ने बहुत ही कम उम्र में एंट्री मार दी थी। जिसके बाद देखते ही देखते वह इंडस्ट्री की स्टार हीरोइनों के लिस्ट में अपना नाम दर्ज करवा लिया था।उन्होंने वर्ष 1991 में अपनी पहली फिल्म प्रेम कैदी से अपना करियर शुरू किया था, और महज 17 साल की उम्र में ही वो सुर्खियों बटोरने लगीं। फिल्म फिल्म प्रेम कैदी में, उन्होंने हरीश कुमार के साथ रोल किया। इस फिल्म में उनकी अदा वाकई मनमोहक थी।
गोविंदा संग सुपरहिट रही जोड़ी
अपनी इस फिल्म के बाद से करिश्मा ने फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। इंडस्ट्री में एक बेहतरीन प्रतिभा के रूप में उन्होंने अपनी जगह पक्की कर ली। हालांकि, करिश्मा कपूर ने गोविंदा के साथ जिन फिल्मों में स्क्रीन शेयर की, उन्होंने बॉक्स ऑफिस पर खुद धमाल मचाया। गोविंदा के साथ उनकी पहली फिल्म 1993 में रिलीज़ हुई जिसका नाम था ‘मुकाबला’। इस फिल्म में दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। जिसके चलते उस दौर की सुपरहिट फिल्म – राजा बाबू, साजन चले ससुराल, कुली नंबर 1, हीरो नंबर 1, हसीना मान जाएगी, खुद्दार, शिकारी और प्रेम शक्ति में उनकी सफल भागीदारी देखने को मिली। इन फिल्मों में उसके लगातार शानदार अभिनय के चलते करिश्मा और गोविंदा की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा जोड़ियों में से एक बन गई।
करिश्मा कपूर की गोविंदा के साथ फ़िल्में
जानकारी के लिए बता दें, गोविंदा और करिश्मा कपूर ने करीब 11 फिल्मों में एक साथ काम किया। दोनों की दमदार साझेदारी को दर्शकों ने खूब पसंद किया। वर्ष 2000 में, उन्होंने बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान के साथ एक फिल्म में अभिनय किया। जिसका नाम था ‘दुल्हन हम ले जाएंगे’। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर खूब धूम मचाया था। हालांकि, इसी के बाद, करिश्मा के करियर कुछ ऐसा हुआ, जिससे वह अभी तक उबर नहीं पाई हैं।
करिश्मा कपूर की आखिरी फिल्म जिसके बाद 12 वर्ष तक बना ली थी दूरी
आइए अब जानते हैं करिश्मा कपूर की उस आखिरी फिल्म के बारे में जिसके बाद पूरे 12 वर्षों तक उन्होंने बड़े परदे से अपनी दूरी बना ली थी। इस फ़िल्म का नाम था ‘डेंजरस इश्क’। जिसमें रजनीश दुग्गल, जिमी शेरगिल और दिव्या दत्ता जैसे प्रतिभाशाली कलाकार मुख्य भूमिकाओं में थे। 26 करोड़ वाली बजट की इस फ़िल्म को बॉक्स ऑफ़िस पर खूब संघर्ष करना पड़ा था। तमाम संघर्षों के बाद भी यह फिल्म केवल 8 करोड़ की कमाई ही कर पाई। अपनी इस फिल्म में निराशा हाथ लगने के बाद करिश्मा ने बड़े परदे से दूरी बना ली थी।
OTT पर किया जबरदस्त कमबैक
इस फिल्म के बाद से ही, करिश्मा कभी मुख्य अभिनेत्री के रूप में किसी भी फिल्म में नहीं नजर आई। हालांकि, इस दौरान उन्होंने बॉम्बे वेलवेट और ज़ीरो जैसी फ़िल्मों में छोटे मोठे रोल जरूर किए, मगर उनमें से किसी भी फिल्म ने उन्हें बड़े पर्दे पर वापसी नहीं दिलाई। मगर अब करिश्मा अपना ध्यान ओटीटी स्पेस पर केंद्रित कर रही है। इसका ताजा उदाहरण ‘मर्डर मुबारक’ है। जिसमें उनकी अदाओं ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया है। बता दें, इस फिल्म का प्रीमियर इस साल नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हुआ है, जिसने एक नए प्रारूप में उनकी वापसी को चिह्नित किया।