दीपावली से पहले योगी सरकार का प्रदेश कर्मचारियों को तोहफा, 30 अक्टूबर को ही मिल जाएगी सैलरी

उत्तर प्रदेश सरकार में कार्यरत समस्त कर्मचारियों और पेंशनधारियों को अक्टूबर माह का वेतन और पेंशन की राशि 30 अक्टूबर को ही दे दी जाएगी।

त्यौहारी सीजन से पहले सीएम योगी ने उत्तर प्रदेश कर्मचारियों को तोरफा दिया। सीएम योगी ने 30 अक्टूबर को ही वेतन भुगतान करने का निर्देश दे दिया है। इससे यूपी के 20 लाख कर्मचारियों को लाभ मिलने वाला है। इसकी जानकारी अपर मुख्य सचिव की तरफ से दी गई है।

दीपावली से पहले मिलेगा वेतन

अपर मुख्य सचिव ने पत्र के जरिए जानकारी दी कि 31 अक्टूबर को दीपावली, 2 नवंबर को गोवर्धन पूजा और 3 नवंबर को भाई दूज व चित्रगुप्त जयंती के त्यौहार होने के कारण सार्वजनिक अवकाश रहेगा। ऐसे में उत्तर प्रदेश सरकार में कार्यरत समस्त कर्मचारियों और पेंशनधारियों को अक्टूबर माह का वेतन और पेंशन की राशि 30 अक्टूबर को ही दे दी जाएगी।

Related Articles

Back to top button