
मैनपुरी – मैनपुरी के करहल में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की रैली हुई. अखिलेश यादव ने यहां चुनावी हुंकार भरते हुए केंद्र और योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा. अखिलेश यादव ने अपने संबोधन में कहा कि बीजेपी ने अंग्रेजों से नारा सीखा है. अंग्रेजों ने बांटकर राज किया था.
उनका हर नारा नकारात्मक है.ये जनता को धोखा देकर सरकार में बैठे है.वो केवल वस्त्रों से योगी हैं,विचारों से नहीं. करहल की जनता ऐतिहासिक परिणाम देगी.करहल का चुनाव रिकॉर्ड वोटों से जीतेंगे.जनता सपा को जीताने के लिए तैयार बैठी है.ये चुनाव टालने वाले लोग है.ये टालने वाले इस बार हारने जा रहे है.
करहल का चुनाव अलग तरह का संदेश देगा.मैनपुरी के लोग घबराने,डरने वाले नहीं है. इसी के साथ सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि महाराष्ट्र चुनाव के बाद यूपी में कुर्सी हिलेगी.सपा देश की तीसरे नम्बर की पार्टी है.आने वाले समय में सपा राष्ट्रीय पार्टी बनेगी.









