
बाबा साहब का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। सभी राजनीतिक दल बीजेपी के खिलाफ धरना दे रहे है। इसी बीच सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विपक्ष को करारा जवाब दिया है। सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा बाबा साहेब का अपमान किया। उन्होंने बाबा साहेब को भारत रत्न भी नहीं दिया। बाबा साहेब ने देश की आजादी में और संविधान के निर्माण में बड़ा योगदान दिया है। हर भारतवासी उनके प्रति सम्मान रखता है। भाजपा लगातार देश को बाबा साहेब के सपनों का देश बनाने के लिए काम कर रही है। भाजपा ने हमेशा ही उन्हें सम्मान दिया है। उन्होंने कहा कि देश जानता है कि कांग्रेस ने कभी भी बाबा साहेब का सम्मान नहीं किया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ में मीडिया को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर जमकर वार किया। सीएम योगी ने कहा कांग्रेस दुष्प्रचार करने में लगी है। विपक्षी पार्टियां अनैतिक कार्य कर रही है। बाबा साहब भारत माता के महान सपूत थे, उन्होंने उच्च शिक्षा अर्जित की थी। हर भारत वासी उनका सम्मान करता है। बाबा साहब के अपमान से पर्दा हटाना महत्वपूर्ण है। कांग्रेस ने संविधान पर अनैतिक बातें कही है। बीजेपी ने बाबा साहेब को सम्मान दिया है। मध्यप्रदेश में बाबा साहब की स्मारक बनाया है। दिल्ली में चंद्रशेखर जी ने भूमि उपलब्ध कराई थी। BJP ने बाबा साहेब के विचारों को आगे बढ़ाया है।
सीएम योगी ने आगे कहा कि NDA सरकार में दलित,वंचितों के लिए काम हुए। देश में 80 करोड़ लोगों को राशन मिल रहा है। वंचित तबके को सभी सुविधाएं दी जा रही हैं। कांग्रेस ने हमेशा दलित,वंचितों का अपमान किया, सबसे सर्वश्रेष्ठ संविधान भारत का है। कांग्रेस ने देश का विभाजन किया। कांग्रेस और नेहरू ने बाबा साहेब को चुनाव हरवाया है। कांग्रेस नहीं चाहती थी बाबा साहेब संसद में जाएं। बाबा साहेब के पंचतीर्थ बीजेपी ने बनवाए है। कांग्रेस ने अंबेडकर के स्मारक नहीं बनने दिए। कांग्रेस को वंचितों से ज्यादा मुसलमानों की चिंता है। कांग्रेस को दलितों-वंचितों की चिंता नहीं है। कांग्रेस को दलितों-वंचितों की चिंता नहीं है। कांग्रेस देश में आपसी बंटवारे का काम कर रही है। देश के बंटवारे का काम विपक्ष कर रहा है।
सपा पर हमला बोलते हुए सीएम योगी ने कहा कि अखिलेश ने अंबेडकर मेडिकल कॉलेज का नाम बदला है। विपक्ष समाज को बांटने के लिए राजनीतिक कर रहा है। समाज को गुमराह करने का काम हो रहा है। गृह मंत्री के बयान को तोड़ मरोड़ा गया। कांग्रेस ने गृह मंत्री के बयान पर गुमराह किया। पंडित नेहरू बाबा साहेब के खिलाफ थे। कई आपत्तिजनक कारनामे कांग्रेस ने किए है। पंडित नेहरू के बारे में देश जान रहा है। आज़ादी के बाद दलित देश का राष्ट्रपति बनता है। आदिवासी समाज से कोई महिला राष्ट्रपति बनती है। कांग्रेस, अन्य को जनता से माफी मांगनी चाहिए। इनका वास्तविक कृत्य सबके सामने आ चुका है। जनता इनको बार बार खारिज कर चुका है।









