किसान नेता सुखबीर खलीफा लुक्सर जेल से रिहा, बाहर आते ही दोबारा धरने पर जाने का किया ऐलान

किसान नेता सुखबीर खलीफा को लुक्सर जेल बाहर आ चुके हैं। जेल से बाहर निकलते ही समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया गया।

किसान नेता सुखबीर खलीफा को लुक्सर जेल बाहर आ चुके हैं। जेल से बाहर निकलते ही समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया गया। बता दें खलीफा, जो किसानों का विरोध प्रदर्शन में किसानों का नेतृत्व करते हुए गिरफ्तार हुए थे, आंदोलन को विराम न देते हुए उन्होंने एक बार आंदोलन शुरू करने की हुंकार भर दी है। उनका कहना था कि यदि किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं किया जाता, तो आंदोलन फिर से शुरू किया जाएगा।

सुखबीर खलीफा ने अपने समर्थकों, नोएडा के किसानों और वकीलों को धन्यवाद देते हुए कहा कि उनका संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने यह भी बताया कि कुछ किसान अभी भी लुक्सर जेल में बंद हैं और उनके रिहाई की प्रक्रिया को लेकर संघर्ष जारी रहेगा।

किसान नेता ने कहा कि जब तक किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं किया जाएगा, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। उनकी रिहाई के बाद से किसान समुदाय में उत्साह है और अब उनकी उम्मीदें सरकार से समाधान की ओर हैं।

Related Articles

Back to top button