
हार्दिक पांड्या एक बार फिर चोट की वजह से टीम से बाहर हो गए हैं। ऑस्ट्रेलिया-A के खिलाफ 6 अक्टूबर से शुरू होने वाली वनडे सीरीज के लिए पांड्या को इंडिया-A की टीम में शामिल किया गया था, लेकिन अब चोट के कारण उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया है। उनकी जगह सूर्यांश शेड्गे को टीम में शामिल किया गया है।
फिटनेस के आधार पर हुआ था चयन
हार्दिक पांड्या को इंडिया-A की टीम में उनकी फिटनेस को ध्यान में रखते हुए जगह दी गई थी। बीसीसीआई की ओर से टीम के ऐलान के समय बताया गया था कि पांड्या का खेलना उनकी फिटनेस पर निर्भर करेगा।
अब रिपोर्ट के मुताबिक, पांड्या को नई चोट लगी है, जिसके कारण वह ऑस्ट्रेलिया-A के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेल पाएंगे।
सूर्यांश शेड्गे ने किया पांड्या को रिप्लेस
रिपोर्ट के मुताबिक, सूर्यांश शेड्गे ने हार्दिक पांड्या को इंडिया-A टीम में रिप्लेस किया है। पुडुचेरी में शुरू होने वाली यह सीरीज पांड्या के लिए काफी अहम मानी जा रही थी, क्योंकि इससे उनकी फिटनेस का आकलन होना था।
खास तौर पर वनडे में उनके 10 ओवर गेंदबाजी करने की क्षमता पर नजर थी। भारत को न्यूजीलैंड दौरे पर वनडे सीरीज खेलनी है और पांड्या को इसके लिए देखा जा रहा था। अगले साल वनडे वर्ल्ड कप भी होना है, ऐसे में उनकी फिटनेस पर नजरें बनी हुई हैं।
चैंपियंस ट्रॉफी के बाद नहीं खेला वनडे
हार्दिक पांड्या ने पिछले साल चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल के बाद से वनडे क्रिकेट नहीं खेला है। वनडे वर्ल्ड कप को देखते हुए उनकी फिटनेस भारत के लिए अहम बनी हुई है। इस प्रारूप में अपनी फिटनेस साबित करने के लिए पांड्या के पास सीमित मौके हैं।
अनुकूल रॉय को भी मिला मौका
टीम में एक और बदलाव हुआ है। वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरू होने वाली टी20 सीरीज से वॉशिंगटन सुंदर ने नाम वापस ले लिया है। उनकी जगह नमन धीर को मिली है।
नमन धीर को पहले इंडिया-A में चुना गया था, लेकिन अब उनकी जगह झारखंड के स्पिनर अनुकूल रॉय को मौका दिया गया है।









