
समाजवादी पार्टी मुखिया अखिलेश यादव आज सदन की कार्यवाही से जब बाहर आए तब उन्होंने सरकार पर जमकर निशाना साधा। पत्रकारों के साथ बातचीत के दौरान उन्होंने कहा इससे ज्यादा हिंदू विरोधी सरकार कभी नहीं देखी। कुंभ में जिनकी जान गई वो आंकड़ा बताए सरकार, सरकार अगर स्नान करने वालों और डुबकी लगाने वालों का आंकड़ा बता सकती है तो मृतकों का क्यों नहीं। बजट के आंकड़ों से ज्यादा कुंभ का आंकड़ा जरूरी।
लोग अपनों को खोजने के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं। ये सरकार कुंभ का आयोजन नहीं करा पा रही, क्या यही विकसित भारत की परिभाषा है। ये मरने वालों, खोने वालों का आंकड़ा नहीं दे पा रहे। जब लोग मर रहे थे सरकार फूल बरसा रही थी, इससे ज्यादा हिंदू विरोधी सरकार कोई नहीं हो सकती। ये हिंदू विरोधी सरकार है। खोया-पाया केंद्र सेना के हवाले कर दिया जाए। यूपी सरकार पर भरोसा नहीं किया जा सकता।









