
Mahakumbh 2025: महाकुंभ 2025 का आज 29वां दिन है, और अब तक 46.19 करोड़ से अधिक श्रद्धालु पावन स्नान कर चुके हैं। आज देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू महाकुंभ में शामिल होंगी। वे करीब आठ घंटे तक प्रयागराज में रहेंगी और संगम में स्नान के साथ अक्षयवट और लेटे हनुमान मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगी। इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी उनके साथ मौजूद रहेंगे।
राष्ट्रपति का यात्रा कार्यक्रम
- राष्ट्रपति मुर्मू सुबह 11 बजे दिल्ली से विशेष विमान से प्रयागराज के बमरौली एयरपोर्ट पर पहुंचेंगी।
- इसके बाद वे हेलिकॉप्टर से अरैल स्थित डीपीएस हेलीपैड पर उतरेंगी।
- वहां से कार के जरिए अरैल VVIP जेटी तक जाएंगी और फिर निषादराज क्रूज से संगम पहुंचेंगी।
- संगम में स्नान के बाद गंगा पूजा और आरती करेंगी।
- इसके बाद वे डिजिटल महाकुंभ अनुभव केंद्र का अवलोकन करेंगी।
- शाम चार बजे के करीब दिल्ली के लिए रवाना होंगी।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देश की दूसरी राष्ट्रपति हैं, जो महाकुंभ में संगम स्नान करेंगी। इससे पहले 1954 में भारत के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने महाकुंभ में पावन स्नान किया था।
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी किया स्नान
इससे पहले उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार यानि की आज सुबह अपने परिवार के साथ संगम में डुबकी लगाएं और भगवान सूर्य को अर्घ्य भी दिया।









