
अमेरिका ने यूक्रेन को दी जाने वाली सैन्य और आर्थिक मदद पर तत्काल रोक लगा दी है। यह निर्णय ओवल ऑफिस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की के बीच हुई तीखी बहस के बाद लिया गया।
ट्रंप ने यूक्रेन पर शांति वार्ता में दिलचस्पी न लेने का आरोप लगाया
ओवल ऑफिस में हुई मुलाकात के दौरान ट्रंप ने ज़ेलेंस्की पर आरोप लगाया कि वह रूस के साथ शांति वार्ता में कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। दोनों नेताओं के बीच कड़े शब्दों में बहस हुई, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। ट्रंप ने ज़ेलेंस्की से कहा कि “डील कीजिए या फिर छोड़ दीजिए।”
रूस-यूक्रेन युद्ध पर असर पड़ने की संभावना
इस फैसले का रूस-यूक्रेन युद्ध पर भी गहरा असर पड़ सकता है। माना जा रहा था कि ट्रंप और ज़ेलेंस्की के बीच एक समझौता रूस-यूक्रेन संघर्ष को समाप्त करने में मददगार हो सकता था, लेकिन दोनों नेताओं के बीच का विवाद इसे पूरी तरह से विफल कर दिया।
वार्ता की उम्मीदें टूटीं, समझौता नहीं हो पाया
पत्रकारों की मौजूदगी में हुई तीखी बहस के बाद दोनों नेताओं के बीच कोई समझौता नहीं हो सका। यह मुलाकात जिस उम्मीद के साथ शुरू हुई थी, वह अब टूट गई है। इस बातचीत के नाकाम होने के बाद रूस-यूक्रेन के संघर्ष को लेकर कोई भी ठोस समाधान अब दूर नजर आ रहा है।









