
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सख्त रुख के बाद Ansal Group के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है। लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) की शिकायत पर गोमतीनगर थाने में अंसल ग्रुप के प्रमुख पदाधिकारियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में FIR दर्ज कराई गई है। इस मामले में प्रणव अंसल, सुशील अंसल, सुनील गुप्ता और विनय सिंह सहित अन्य लोगों के नाम शामिल हैं।
LDA ने क्यों कराई FIR?
लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) की ओर से Ansal Group के खिलाफ कई अनियमितताओं की शिकायत की गई थी। LDA ने Ansal Group पर सरकारी नियमों के उल्लंघन और खरीदारों को गुमराह करने का आरोप लगाया है।
किन धाराओं में दर्ज हुई FIR?
गोमतीनगर थाने में दर्ज हुई FIR में गंभीर धाराएं लगाई गई हैं, जिसमें धोखाधड़ी और अनियमितताओं से जुड़ी धाराएं शामिल हैं।
मुख्यमंत्री योगी के आदेश पर हुई कार्रवाई
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सख्त कार्रवाई के आदेश दिए थे। जिसके बाद प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए FIR दर्ज कराई।