Trending

Mathura: पेट दर्द से परेशान युवक ने यूट्यूब देखकर खुद किया ऑपरेशन, फिर पहुंचा अस्पताल,देखें क्या हुआ!

Uttar Pradesh: राजा बाबू ने डॉक्टरों की तरह इंजेक्शन लिया और खुद को सुन्न कर लिया, फिर सर्जिकल ब्लेड से अपने पेट में चीरा लगा लिया। शुरुआत...

Uttar Pradesh: मथुरा के वृंदावन के सुनरख गांव में एक युवक ने पेट दर्द से राहत पाने के लिए ऐसा कदम उठाया, जिसे देखकर डॉक्टर भी हैरान रह गए। पेट दर्द से तंग आकर युवक ने खुद का ऑपरेशन करने की योजना बनाई और यूट्यूब वीडियो देखकर खुद ही अपनी सर्जरी कर डाली। बाद में उसने 11 टांके भी लगाए और फिर अस्पताल पहुंचा।

जानकारी के अनुसार, सुनरख निवासी राजा बाबू (32), जो लंबे समय से पेट दर्द से परेशान थे, उन्होंने कई बार डॉक्टरों से इलाज कराया, लेकिन उन्हें कोई राहत नहीं मिली। राजा बाबू के पेट में 18 साल पहले अपेंडिक्स का ऑपरेशन हुआ था, जिसके बाद से उन्हें बार-बार पेट दर्द की समस्या रहती थी। लगातार दर्द से तंग आकर उन्होंने खुद ही ऑपरेशन करने का निर्णय लिया।

राजा बाबू ने डॉक्टरों की तरह इंजेक्शन लिया और खुद को सुन्न कर लिया, फिर सर्जिकल ब्लेड से अपने पेट में चीरा लगा लिया। शुरुआत में दर्द का एहसास नहीं हुआ, लेकिन जैसे ही दवा का असर खत्म हुआ, वह तड़पने लगे और जोर-जोर से चीखने लगे। उनकी चीखें सुनकर परिजनों ने उन्हें तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया।

डॉक्टरों के अनुसार, राजा बाबू की हालत गंभीर बनी हुई है, लेकिन अब उनकी हालत स्थिर है। डॉक्टरों ने इस घटना पर चिंता जताते हुए कहा कि बिना उचित जानकारी के ऐसा कदम उठाना जानलेवा हो सकता था। फिलहाल, उनका इलाज अस्पताल में जारी है।

डॉक्टरों की सलाह

डॉक्टरों का कहना है कि बिना चिकित्सा सहायता के इस तरह के कदम उठाना बहुत खतरनाक हो सकता है। पेट की किसी भी गंभीर समस्या के लिए तुरंत विशेषज्ञ से संपर्क करना चाहिए।

Related Articles

Back to top button