दिल्ली के मुस्तफाबाद में इमारत ढहने से 11 की मौत, 5 लोग गंभीर, बचाव कार्य जारी

दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में शनिवार तड़के एक बड़ा हादसा हो गया, जब एक बहुमंजिला इमारत अचानक ढह गई। हादसे में अब तक 11 लोगों की ...

दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में शनिवार तड़के एक बड़ा हादसा हो गया, जब एक बहुमंजिला इमारत अचानक ढह गई। हादसे में अब तक 11 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि कई घायल हैं। एनडीआरएफ, फायर ब्रिगेड, पुलिस और प्रशासन के करीब 100 कर्मी राहत और बचाव कार्य में जुटे हैं। वहीं, 150 से अधिक स्थानीय लोग भी मदद कर रहे हैं। मलबे से अब तक कई लोगों को निकाला गया है, जिनमें कुछ की हालत गंभीर है।

मकान मालिक के बेटे की मौत पत्नी घायल

मृतकों में मकान मालिक का बेटा नाजिम भी शामिल है, जिसकी उम्र करीब 30 साल बताई जा रही है। घायलों को नजदीकी जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मकान मालिक की पत्नी जीनत को भी 10 घंटे बाद मलबे से सुरक्षित निकाला गया और ऑक्सीजन देकर अस्पताल भेजा गया। अधिकारियों के अनुसार, इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर भी निर्माण कार्य चल रहा था।

विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने कहा कि इलाके में अवैध रूप से पांच-छह मंजिला इमारतें बनाई जा रही हैं। उन्होंने पहले भी इस विषय को विधानसभा में उठाया था और नगर निगम को चेताया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। हादसे ने प्रशासनिक लापरवाही को उजागर किया है।

फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और प्रशासन ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं। स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश है और वे सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

मुस्तफाबाद घटना में घायलों/मृतकों की सूची

  1. चांद पुत्र तहसीन, 25 माह डिस्चार्ज
  2. चांदनी पत्नी चांद, 23 माह मृत
  3. शान पुत्र चांद, 4 माह डिस्चार्ज
  4. सान्या पुत्री चांद, 2 माह डिस्चार्ज
  5. शाहिद पुत्र साबिर, 45 माह एडमिट
  6. रेहाना पत्नी शाहिद, 38 माह एडमिट
  7. दानिश पुत्र शाहिद, 23 माह मृत
  8. नेहा पुत्री शाहिद, 19 माह डिस्चार्ज
  9. नवेद पुत्र शाहिद, 17 माह मृत
  10. अहमद पुत्र बल्लू, 45 माह एडमिट
  11. रेशमा पत्नी अहमद, 38 माह मृत
  12. अल्फेज पुत्र अहमद, 20 माह डिस्चार्ज
  13. आलिया पुत्री अहमद, 17 माह डिस्चार्ज
  14. तनु पुत्री अहमद, 15एफ एडमिट
  15. जीनत पत्नी तहसीन, 58F एडमिट

Related Articles

Back to top button