
दबंगों की बर्बरता, विरोध पर बुजुर्ग को बनाया बंधक
उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले से मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। नाराहट थाना क्षेत्र के करवटा गांव में 80 वर्षीय बेसहारा बुजुर्ग महिला के साथ दबंगों ने धोखाधड़ी और बर्बरता की सारी हदें पार कर दीं।
ऑपरेशन के बहाने कराया आंखों का इलाज, फिर कराई रजिस्ट्री
जानकारी के अनुसार दबंगों ने पहले महिला की आंख का ऑपरेशन करवाया और आंखों पर पट्टी बंधवाकर दो एकड़ जमीन की जबरन रजिस्ट्री करा ली। बुजुर्ग महिला को अंदाजा तक नहीं था कि उसकी जमीन उससे छीन ली जा रही है।
विरोध करने पर बनाया बंधक, की पिटाई
जब महिला को इस धोखाधड़ी का आभास हुआ और उसने विरोध किया, तो आरोपियों ने उसे बंधक बना लिया और बेरहमी से पीटा। बुजुर्ग महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।
पुलिस जांच में जुटी, ग्रामीणों में आक्रोश
घटना के बाद गांव में आक्रोश का माहौल है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है। पीड़िता की शिकायत पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।









