लखनऊ- छात्रों को CM योगी ने दी बड़ी सौगात, 67 अभ्युदय कंपोजिट विद्यालयों का शिलान्यास

उन्होंने 67 अभ्युदय कंपोजिट विद्यालयों और 38 मॉडल कंपोजिट विद्यालयों का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले विद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं की कमी के कारण बच्चे स्कूल नहीं जाते थे

लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा विभाग की कई महत्वाकांक्षी योजनाओं की शुरुआत की। इस अवसर पर उन्होंने 67 अभ्युदय कंपोजिट विद्यालयों और 38 मॉडल कंपोजिट विद्यालयों का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले विद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं की कमी के कारण बच्चे स्कूल नहीं जाते थे, लेकिन अब स्थिति में बड़ा बदलाव आया है।

सीएम योगी ने बताया कि बेसिक शिक्षा परिषद के 48 हजार से अधिक विद्यालयों में छात्रों की संख्या में वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि छात्र और शिक्षक का अनुपात भी बेहतर हुआ है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने सभी शिक्षकों से अपील की कि वे छात्रों को सिर्फ पढ़ाएं नहीं, बल्कि उन्हें देश का जिम्मेदार नागरिक भी बनाएं।

सीएम योगी ने यह भी कहा कि 2017 के पहले परिषदीय स्कूलों की हालत दयनीय थी और कई बंद होने की कगार पर थे। लेकिन सरकार के प्रयासों से अब न सिर्फ छात्र संख्या बढ़ी है, बल्कि विद्यालयों की छवि भी बदली है।

उन्होंने निर्देश दिए कि सभी स्कूलों में समर कैंप आयोजित किए जाएं ताकि बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच मिल सके। साथ ही योग दिवस के लिए परिषदीय विद्यालयों में तैयारी शुरू करने और प्रशिक्षित योग शिक्षकों की तैनाती की बात भी कही।

Related Articles

Back to top button