केशव मौर्य का बड़ा बयान,”अखिलेश यादव का PDA फर्जी, मुंगेरीलाल जैसे सपने जल्द टूटेंगे”

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी और उसके अध्यक्ष अखिलेश यादव के PDA अभियान पर जोरदार हमला किया है। केशव मौर्य ने कहा कि PDA केवल एक फर्जी राजनीतिक नारा है और अखिलेश यादव जो सपने मुंगेरीलाल जैसी सोच के साथ देख रहे हैं, वे जल्द ही टूट जाएंगे।

Lucknow : उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी और उसके अध्यक्ष अखिलेश यादव के PDA अभियान पर जोरदार हमला किया है। केशव मौर्य ने कहा कि PDA केवल एक फर्जी राजनीतिक नारा है और अखिलेश यादव जो सपने मुंगेरीलाल जैसी सोच के साथ देख रहे हैं, वे जल्द ही टूट जाएंगे।

आपको बता दें कि मौर्य ने आगे कहा, “पिछड़ा और दलित वर्ग, उत्तर प्रदेश की महिलाएं, गरीब और किसान जानते हैं कि अगर समाजवादी पार्टी सत्ता में आती है, तो वे उन्हें लूटेंगी। समाजवादी पार्टी का कोई राजनीतिक भविष्य नहीं है। यह क्रेडिट का विषय नहीं है।”

उपमुख्यमंत्री ने अंतरिक्ष से जुड़ी सत्तारुढ़ि बहसों को भी बचकाना बताया। उन्होंने कहा, “क्या सपा और भाजपा के बीच अंतरिक्ष में चुनाव होने वाला है? अगर भारत का तिरंगा अंतरिक्ष में लहरा रहा है, हमारा गगनयान उड़ान भरने वाला है, और हमने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर अपना तिरंगा फहराया है, तो ये गर्व की बात है। इस तरह की बातें करना बचकाना है।”

केशव प्रसाद मौर्य का यह बयान उस समय आया है जब राजनीतिक पार्टियों के बीच आगामी चुनावों को लेकर सरगर्मी बढ़ गई है, और PDA जैसे नारे चुनावी रणनीति का हिस्सा बनते दिख रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि भाजपा जनता के हितों और विकास की दिशा में काम कर रही है और विपक्ष की कथित नीतियां केवल भ्रम फैलाने वाली हैं।

Related Articles

Back to top button