
उत्तर प्रदेश की अग्रणी समाजसेवी संस्था नारायण फ़ाउंडेशन के संरक्षक और भाजपा नेता विवेक मौर्य ने एक बार फिर युवा छात्रों और परीक्षार्थियों का भरोसा जीत लिया है। 12 अक्तूबर को लोक सेवा आयोग की प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस), सहायक वन संरक्षक (एसीएफ) और क्षेत्रीय वन अधिकारी (आरएफओ) पदों की लिखित परीक्षा के लिए अंबेडकरनगर परीक्षा केंद्र में आए परीक्षार्थियों के लिए निःशुल्क आवास, भोजन, विश्राम और आवागमन की सुविधा प्रदान की गई।

अंबेडकरनगर में परीक्षा देने आए 250 से अधिक परीक्षार्थियों ने विवेक मौर्य द्वारा दी गई सुविधाओं का लाभ उठाया और उनकी व्यवस्था की प्रशंसा की। यह सभी इंतज़ाम श्री दयानंद मौर्य के मौर्या स्टेट मैरिज लॉन, मौर्य नगर, पुंथर, टांडा में किए गए, जहां परीक्षा की पूर्व संध्या पर अभ्यर्थियों का स्वागत किया गया।

नारायण फ़ाउंडेशन की यह पहल उन परीक्षार्थियों के लिए विशेष रूप से की गई जिनका परीक्षा केंद्र अंबेडकरनगर में है और जो अन्य जिलों या राज्यों से आए हैं। विवेक मौर्य का उद्देश्य था कि परीक्षा से पहले छात्र तनावमुक्त रहें और उन्हें रुकने, खाने या आवागमन की किसी प्रकार की चिंता न करनी पड़े। दूर-दराज़ से आए छात्रों के लिए एसी कमरे, पौष्टिक भोजन और परीक्षा केंद्र तक पहुँचने की सुविधा प्रदान की गई।

परीक्षार्थियों ने बताया कि इस पहल से उन्हें न केवल आर्थिक राहत मिली बल्कि मानसिक सुकून भी प्राप्त हुआ। कई छात्रों ने कहा कि नारायण फ़ाउंडेशन की वजह से अंबेडकरनगर को लेकर परीक्षा देने वाले छात्रों के बीच सकारात्मक चर्चा होती है और उन्हें भरोसा होता है कि विवेक मौर्य उनकी चिंता करेंगे।

अंबेडकरनगर ज़िला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा और साधू वर्मा ने विवेक मौर्य के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि युवा नेता और समाजसेवी विवेक मौर्य ने अनूठे सामाजिक कार्यों के माध्यम से पूरे जनपद का मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि नारायण फ़ाउंडेशन हर सामाजिक कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेता है और पीसीएस परीक्षा के लिए बाहर से आए छात्रों के लिए किए गए इंतज़ाम सराहनीय हैं।

दिल्ली और प्रयागराज में तैयारी कर रहे छात्र संतोष तिवारी, विक्रांत यादव, राजेश गौतम, अतुल राजभर, अनिल सिंह आदि ने नारायण फ़ाउंडेशन की इस पहल की मुक्तकंठ प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि साफ़-सुथरी सुरक्षित रुकने की जगह, सर्वोत्तम भोजन और आरामदायक पढ़ाई का माहौल प्रदान करना विवेक मौर्य की संवेदनशीलता और समाज सेवा की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

छात्रों ने कहा कि इस प्रकार की पहल से ज़िले का सम्मान बढ़ता है और दूर-दूर तक एक सकारात्मक संदेश जाता है। विवेक मौर्य के समाजसेवी कार्यों से उन्हें भी प्रेरणा मिली है और भविष्य में वे समाज सेवा में योगदान देने के लिए प्रेरित हुए हैं।









