
बॉलीवुड के ‘किंग खान’ यानी शाहरुख खान आज अपना 60वां जन्मदिन मना रहे हैं। हर साल की तरह उनके फैंस के लिए यह दिन किसी त्योहार से कम नहीं होता। हालांकि, इस बार का जश्न थोड़ी मायूसी के साथ था, लेकिन इसके बावजूद शाहरुख खान के फैंस को एक खास तोहफा भी मिला।
‘किंग’ के टाइटल वीडियो ने मचाई धूम
शाहरुख खान के बर्थडे के मौके पर उनकी आगामी फिल्म ‘किंग’ का टाइटल वीडियो जारी किया गया, जो रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया। 1 मिनट 11 सेकंड का यह वीडियो दर्शकों को एक्शन से भरपूर अनुभव दे रहा है। वीडियो में शाहरुख खान का लुक और उनके संवादों ने फैंस का ध्यान खींचा।
वीडियो में एक्शन और SRK का नया अंदाज
‘किंग’ के टाइटल वीडियो की शुरुआत एक समुद्र से घिरी लोकेशन से होती है, जहां शाहरुख की आवाज सुनाई देती है: “कितने खून किए, याद नहीं, अच्छे लोग थे या बुरे, कभी पूछा नहीं, बस उनकी आंखों में एहसास देखा कि ये उनकी आखिरी सांस है। और मैं उसकी वजह। हजार जुर्म, 100 देशों में बदनाम, दुनिया ने दिया सिर्फ एक ही नाम।” इस दौरान शाहरुख खान एक्शन करते हुए दिख रहे हैं। वो ताश के पत्तों से लेकर बंदूक तक, दुश्मनों से लड़ा रहे हैं।
इस वीडियो में शाहरुख खान के लुक को लेकर दर्शकों के रिएक्शन मिश्रित रहे हैं। शाहरुख का कूल और रफ लुक दर्शकों को चौंका रहा है। वह एक सीन में जेल से बाहर निकलते हुए नजर आ रहे हैं। उनकी आंखों पर काला चश्मा, ग्रे बाल, गर्दन पर टैटू और कान में ईयरिंग्स हैं। वीडियो के अंत में शाहरुख बोलते हैं, “डर नहीं दहशत हूं। इट्स शो टाइम।” इस संवाद के साथ वीडियो खत्म होता है, जो उनके फैंस के बीच एक नई ऊर्जा का संचार करता है।
शाहरुख खान का यह ‘जुबली’ जन्मदिन उनके फैंस के लिए किसी खास तोहफे से कम नहीं है। हालांकि, इस साल का जश्न थोड़ा मायूसी भरा जरूर था, लेकिन उनकी आगामी फिल्म ‘किंग’ का टाइटल वीडियो ने सबकी उत्सुकता बढ़ा दी है। फैंस अब उनके इस नए अवतार को देखने के लिए बेताब हैं।









