आज से देश में लागू होंगे नए श्रम कानून श्रमिकों के लिए सरकार ने उठाया बड़ा कदम

आज से देश में नए श्रम कानून लागू हो गए हैं, जो श्रमिकों के अधिकारों को सशक्त बनाएंगे और उनके जीवन स्तर में सुधार लाएंगे।

आज से देश में नए श्रम कानून लागू हो गए हैं, जो श्रमिकों के अधिकारों को सशक्त बनाएंगे और उनके जीवन स्तर में सुधार लाएंगे। ये सुधार प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश के श्रमिकों के कल्याण के लिए उठाए गए ऐतिहासिक कदम के रूप में सामने आए हैं।

नए श्रम कानूनों की प्रमुख विशेषताएँ:-

न्यूनतम वेतन की गारंटी: सभी श्रमिकों को समय पर न्यूनतम वेतन मिलेगा।

युवाओं के लिए अपॉइंटमेंट लेटर: युवाओं को नौकरी पर नियुक्ति पत्र की गारंटी मिलेगी।

महिलाओं के लिए समान वेतन: महिलाओं को समान वेतन और सम्मान की गारंटी मिलेगी।

सामाजिक सुरक्षा: 40 करोड़ श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा प्राप्त होगी।

ग्रेच्युटी की गारंटी: फिक्स्ड टर्म कर्मचारियों को एक साल बाद ग्रेच्युटी मिलेगी।

स्वास्थ्य जांच: 40 वर्ष से अधिक उम्र वाले श्रमिकों के लिए फ्री वार्षिक स्वास्थ्य जांच की सुविधा।

ओवरटाइम पर दोगुनी मजदूरी: ओवरटाइम काम करने पर श्रमिकों को दोगुनी मजदूरी मिलेगी।

स्वास्थ्य सुरक्षा: खतरनाक क्षेत्रों में काम करने वाले श्रमिकों के लिए 100% स्वास्थ्य सुरक्षा।

सामाजिक न्याय: अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार श्रमिकों के लिए सामाजिक न्याय की गारंटी।

Related Articles

Back to top button