दिल्ली में हवा की गुणवत्ता खराब, AQI 400 पार, लोगों का जीना बेहाल!

दिल्ली में प्रदूषण का स्तर इस समय खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है, जिससे राजधानी के अधिकांश इलाकों में हवा की गुणवत्ता गंभीर रूप से प्रभावित हो रही है।

दिल्ली में प्रदूषण का स्तर इस समय खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है, जिससे राजधानी के अधिकांश इलाकों में हवा की गुणवत्ता गंभीर रूप से प्रभावित हो रही है। केन्द्रीय वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) के अनुसार, दिल्ली में AQI (Air Quality Index) 384 दर्ज किया गया है, जो कि “खराब” श्रेणी में आता है।

दिल्ली के विभिन्न इलाकों में वायु प्रदूषण का स्तर अत्यधिक बढ़ चुका है:

  • आनंद विहार में AQI 408
  • अशोक विहार में AQI 417
  • बवाना में AQI 413
  • बुराड़ी में AQI 403
  • चांदनी चौक में AQI 408
  • द्वारका में AQI 416
  • जहांगीरपुरी में AQI 420
  • मुंडका में AQI 436
  • नरेला में AQI 405
  • नेहरू नगर में AQI 425
  • ओखला में AQI 407
  • पटपड़गंज में AQI 408
  • पंजाबी बाग में AQI 417
  • आर.के. पुरम में AQI 420
  • रोहिणी में AQI 432

इस बढ़ते प्रदूषण के कारण दिल्लीवासियों को सांस लेने में परेशानी हो सकती है। विशेषज्ञों ने इसे गंभीर खतरे के रूप में देखा है और लोगों को घर के अंदर रहने और मास्क पहनने की सलाह दी है। बच्चों, बुजुर्गों और अस्थमा या अन्य श्वसन समस्याओं से ग्रस्त लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

Related Articles

Back to top button