
प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले से एक बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। पुरामुफ्ती के केशवपुर इलाके में स्थित एक तालाब में नहाते समय चार लड़के गहरे पानी में डूब गए, जिससे उनकी जान चली गई। हादसे के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई, और मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया।
चारों लड़कों के शव बरामद
घटना के बाद सूचना मिलते ही पुलिस और राहत टीम मौके पर पहुंची और तालाब से चारों लड़कों के शव बरामद किए। मृतकों के परिजनों में शोक का माहौल बना हुआ है।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने लिया संज्ञान
इस दर्दनाक घटना पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की और कहा कि राज्य सरकार इस दुख की घड़ी में उनके साथ है। सीएम ने अधिकारियों को इस मामले में तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए और तालाबों के पास सुरक्षा उपायों को बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया।









