
लखनऊ: उत्तर प्रदेश दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के नागरिकों को बधाई दी और प्रदेश के विकास की दिशा में किए गए कदमों को साझा किया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश भी सीएम योगी ने जनता के बीच पढ़ा। पीएम मोदी ने यूपी दिवस पर राज्य की प्रगति और विकास के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि उत्तर प्रदेश अब संभावनाओं का प्रदेश बन चुका है। राज्य में एक्सप्रेस-वे का जाल बिछाने के साथ-साथ कानून व्यवस्था को भी सशक्त किया गया है। मुख्यमंत्री ने बताया कि गंगा एक्सप्रेस-वे जैसे परियोजनाओं से राज्य में विकास को नई रफ्तार मिली है।
सीएम योगी ने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश आज तेजी से विकास के रास्ते पर अग्रसर है और राज्य को नंबर वन बनाने के लिए उनकी सरकार प्रतिबद्ध है। ग्रीन एनर्जी के क्षेत्र में भी राज्य ने महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। उन्होंने यूपी की प्रगति को देश की प्रगति से जोड़ते हुए कहा कि राज्य की सफलता देश के विकास को भी गति दे रही है।
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में यह भी स्पष्ट किया कि राज्य में आज मजबूत कानून व्यवस्था लागू है, जो निवेशकों के लिए एक आकर्षक पहलू साबित हो रही है।









