क्रिकेटर रिंकू सिंह का फेसबुक अकाउंट हुआ हैक, साइबर थाने में FIR दर्ज

मामले की जानकारी मिलने के बाद रिंकू ने एसएसपी अलीगढ़ को फोन कर मामले से अवगत कराया। इसके बाद एसएसपी के आदेश पर साइबर थाना अलीगढ़ में FIR दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई।

अलीगढ़ में भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह के सोशल मीडिया अकाउंट को लेकर गंभीर मामला सामने आया है। खबर के मुताबिक, रिंकू सिंह का फेसबुक अकाउंट हैक कर लिया गया है, जिसमें उनके 1.6 मिलियन फॉलोअर्स वाली आईडी शामिल है। हैकर अब इस अकाउंट से होने वाली कमाई और अन्य संवेदनशील जानकारी का दुरुपयोग कर रहे हैं।

रिंकू सिंह फिलहाल T-20 वर्ल्ड कप में व्यस्त हैं और उनके लिए अकाउंट की सुरक्षा मुश्किल हो गई थी। मामले की जानकारी मिलने के बाद रिंकू ने एसएसपी अलीगढ़ को फोन कर मामले से अवगत कराया। इसके बाद एसएसपी के आदेश पर साइबर थाना अलीगढ़ में FIR दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई।

पुलिस ने कहा कि फिलहाल हैकरों की पहचान और लोकेशन ट्रेस करने की कोशिश की जा रही है। साइबर विशेषज्ञों के अनुसार, सोशल मीडिया अकाउंट की सुरक्षा बेहद जरूरी है, खासकर उन लोगों के लिए जिनके फॉलोअर्स लाखों में हों और जिनके अकाउंट से आर्थिक लेन-देन भी होता हो।

एसएसपी ने लोगों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया अकाउंट की सुरक्षा के लिए मजबूत पासवर्ड, टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन और अन्य सुरक्षा उपायों का पालन करें। साइबर टीम इस मामले में हैकर्स की जल्द गिरफ्तारी और अकाउंट को सुरक्षित करने के लिए लगातार काम कर रही है।

Related Articles

Back to top button