
आज रोज़ डे है, जो प्यार भरे त्योहारों के सप्ताह की शुरुआत का प्रतीक है। इस खास मौके पर गुलाब का गुलदस्ता सिर्फ एक तोहफा नहीं, बल्कि भावनाओं की एक पूरी डिक्शनरी है। हर रंग एक अलग इमोशन, एक गहरा मैसेज लिए होता है। तो इस बार, बिना कुछ कहे ही अपने दिल की बात कह दें – बस सही रंग का गुलाब चुनकर। हालांकि, वैलेंटाइन डे के मौके पर गुलाब का गुलदस्ता देने की परंपरा सदियों पुरानी है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि गुलाब के हर रंग का एक अलग मतलब और भावना होती है? सही रंग चुनकर आप अपनी भावनाओं को बिना कुछ कहे ही सामने वाले तक पहुंचा सकते हैं। आइए जानते हैं गुलाबों की इस रंगीन भाषा के बारे में।
1.लाल गुलाब: “मेरा दिल सिर्फ तुम्हारा है”
मतलब: गहरा प्यार, सम्मान, और जुनून।
कब दें: जब आप किसी से अपना सच्चा प्यार कबूल करना चाहते हों। यह क्लासिक वैलेंटाइन प्यार का सबसे शुद्ध प्रतीक है।
2.पीला गुलाब: “तेरी दोस्ती अनमोल है”
मतलब: दोस्ती, खुशी और पॉज़िटिव एनर्जी।
कब दें: अपने बेस्ट फ्रेंड को उनकी दोस्ती के लिए थैंक्यू कहने के लिए, या किसी को उनकी सफलता पर बधाई देने के लिए। यह रोमांटिक नहीं, बल्कि प्लेटोनिक प्यार का रंग है।
3.गुलाबी गुलाब: “तुम्हारी मुस्कान मेरी दुनिया है”
मतलब: कोमलता, प्रशंसा, सुंदरता और नई शुरुआत।
कब दें: किसी को अपना स्नेह दिखाने के लिए, या नए रिश्ते की शुरुआत में। यह कहता है, “मैं तुम्हें पसंद करता/करती हूं”।
4.सफेद गुलाब: “माफ कर दो, या चलो नई शुरुआत करें”
मतलब: शुद्धता, नई शुरुआत, शांति और सम्मान।
कब दें: माफी मांगने, गिले-शिकवे दूर करने, या शादी जैसे नए सफर की शुभकामना देने के लिए। यह इमानदारी और नए विश्वास का रंग है।
5.लैवेंडर/बैंगनी गुलाब: “तुम्हें देखते ही दिल की धड़कन बदल गई”
मतलब: आकर्षण, राजसी भाव और ‘लव एट फर्स्ट साइट’।
कब दें: जब आप पहली मुलाकात में ही किसी के दीवाने हो गए हों और यह बताना चाहते हों कि वह आपके लिए खास और रहस्यमय हैं।
रोज़ डे के बाद कल प्रपोज डे (8 फरवरी) है, फिर क्रमशः चॉकलेट डे, टेडी डे, प्रमिस डे, हग डे, किस डे और 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाया जाएगा। तो इस लव वीक की शुरुआत, गुलाब की इस खूबसूरत भाषा के साथ करें, साथ अपनी भावनाओं का सही संदेश भी भेजें।









