
उत्तर प्रदेश के सीतापुर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया…जहां पर मामूली सी बात पर पति ने अपनी पत्नि को बेरहमी से पीटा है….
बता दें कि गर्भवती पत्नी को पति ने रोटी जलने पर जमकर पिटाई कर दी…इतना ही नहीं पत्नी ने आरोप लगाते हुए कहा कि डीजल डाल ज़िंदा जलाने का प्रयास किया है…
3 ननद पर पति के साथ मिलकर पीटने का आरोप लगा है…अब पति से बचने के लिए महिला अपने मायके पहुंची है… पर आरोपी पति यहीं नहीं रुका उसने पीछे से पहुंचकर पत्नी की मां को भी पीटा. इस पिटाई में मां को भी गंभीर चोटें आई है…
इस मामले में दहेज की मांग पूरी न होने पर प्रताड़ना का भी आरोप लगाया जा रहा है. ये घटना लहरपुर कोतवाली के मुशियाना मोहल्ले की है…..









