
न्यूज़ीलैंड के ओपनर बैटर टिम सीफर्ट ने रविवार को चेन्नई में अफ़गानिस्तान के खिलाफ 42 गेंदों पर 65 रन की शानदार पारी खेलते हुए T20 इंटरनेशनल में 2,000 रन का आंकड़ा पार किया। टिम सीफर्ट ने अफ़गानिस्तान पर जीत के बाद कहा, “काम पूरा करके अच्छा लगा।”
बता दें, ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले मैच में न्यूज़ीलैंड ने अफ़गानिस्तान को 183 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पांच विकेट से मात दिया। यह मैच एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला गया, जहां सीफर्ट ने सात चौके और तीन छक्के लगाए।
बता दें, यह सीफर्ट के लिए एक ऐतिहासिक क्षण था क्योंकि वह T20I में 2,000 रन तक पहुंचने वाले न्यूज़ीलैंड के पांचवें बल्लेबाज़ बने। इस माइलस्टोन को हासिल करने के लिए उन्होंने 1395 गेंदें लीं, जो किसी भी फुल-मेंबर देश के बैटर के लिए पांचवां सबसे तेज़ रन है। वहीं, भारत के सूर्यकुमार यादव 2,000 रन तक पहुंचने वाले सबसे तेज़ बल्लेबाज़ हैं, जिन्होंने यह आंकड़ा सिर्फ 1164 गेंदों में हासिल किया था।
मैच के बाद, सीफर्ट ने अपनी शानदार पारी और टीम की जीत पर कहा, “पर्सनली, टूर्नामेंट की शुरुआत में रन बनाना हमेशा अच्छा लगता है, लेकिन सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि हमने मैच जीता। शुरुआत में कुछ जल्दी विकेट गंवाए, लेकिन जीत हासिल करना अच्छा लगा। फिन और मैंने बॉलर्स पर दबाव डालने की कोशिश की और हमें लगा कि स्पिन के मुकाबले पेस बॉलिंग आसान होगी।”
बता दें, सीफर्ट के अलावा ग्लेन फिलिप्स का भी मैच में अहम योगदान रहा, जिन्होंने अपनी ज़बरदस्त पारी से टीम की जीत सुनिश्चित की। अफ़गानिस्तान के मुजीब उर रहमान ने सीफर्ट के खिलाफ डबल-स्ट्राइक से मैच को शुरू में ही मुश्किल बना दिया था, लेकिन न्यूज़ीलैंड ने शांतिपूर्वक मुकाबला पलटते हुए जीत हासिल की।
इससे पहले, अफ़गानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। गुलबदीन नैब के मिडिल-ओवर्स में की गई तेज़ी ने अफ़गानिस्तान को 182/6 के मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। इस चुनौतीपूर्ण टोटल के बावजूद, न्यूज़ीलैंड के खिलाड़ियों ने शांति से खेलते हुए लक्ष्य हासिल किया।









