पत्नी ने किया नाचने से इनकार तो पति ने जड़ा थप्पड़, फिर खुद कर ली आत्महत्या

बात छोटी थी मगर अहम और नाराजगी के कारण जानलेवा साबित हुई। उघैती थाना क्षेत्र के बरबारा गांव निवासी कृषक अनिल कुमार ने ...

उत्तर प्रदेश: बात छोटी थी मगर अहम और नाराजगी के कारण जानलेवा साबित हुई। उघैती थाना क्षेत्र के बरबारा गांव निवासी कृषक अनिल कुमार ने रविवार को अपने साले के तिलक समारोह के दौरान हुए विवाद के बाद पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

जानकारी के मुताबिक, अनिल कुमार फैजगंज बेहटा के सैंडोला गांव में साले के तिलक समारोह में शामिल हुए थे। समारोह के दौरान रिश्तेदार और परिवार के सदस्य डांसिंग फ्लोर पर नाच रहे थे। अनिल ने अपनी पत्नी प्रियंका को भी डांसिंग फ्लोर पर नाचने के लिए बुलाया। पत्नी ने दो-तीन मिनट डांस किया और फिर नाचने से मना कर दिया।

अनिल इस पर नाराज हो गए और पत्नी से विवाद हुआ। विवाद के दौरान उन्होंने प्रियंका को थप्पड़ भी मारा। इसके बाद अनिल कहीं चले गए और किसी ने उनकी ज्यादा परवाह नहीं की। सोमवार सुबह ग्रामीणों ने गांव के बाहर पेड़ से अनिल का शव लटका देखा और तुरंत परिवार को सूचित किया।

फैजगंज बेहटा थाने के प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि नाचने को लेकर हुए विवाद के बाद अनिल ने आत्महत्या की। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है ताकि मौत का वास्तविक कारण स्पष्ट हो सके। इस घटना ने गांव और इलाके में शोक की लहर दौड़ा दी है।

Related Articles

Back to top button