Hardoi: चार दिन में तीसरी हत्या से मचा हड़कंप, पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल…

हरदोई जिले में चार दिन के भीतर तीसरी हत्या की वारदात से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। घटना शाहाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम अमिरता की है, जहां एक महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई।

Uttar-Pradesh: हरदोई जिले में चार दिन के भीतर तीसरी हत्या की वारदात से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। घटना शाहाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम अमिरता की है, जहां एक महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई। हत्या की जानकारी मिलते ही इलाकें में अफरा-तफरी मच गई। यह घटना तब हुई जब श्रीदेवी नामक महिला अपने बच्चों के साथ खेत में प्याज की पौध लगाने गई थी।

सूत्रों के अनुसार, जब महिला के बच्चे घर लौट गए, तब किसी अज्ञात व्यक्ति ने महिला का पीछा किया और उसे धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया।

बता दें, पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और फील्ड यूनिट तथा फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर भेजा। पुलिस ने इस जघन्य वारदात के खुलासे के लिए एक विशेष टीम का गठन किया है, जिसमें अपर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में अलग-अलग टीमों को लगाया गया है।

गौरतलब है कि पिछले चार दिनों में जिले में दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में 3 हत्याएं हो चुकी हैं, जिससे स्थानीय निवासियों में भय का माहौल बना हुआ है। इन घटनाओं के बाद पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठने लगे हैं, क्योंकि अपराधियों के खिलाफ कोई ठोस कदम उठाने में पुलिस नाकाम साबित हो रही है।

बता दें, स्थानीय लोग सुरक्षा को लेकर बेहद चिंतित हैं और पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वहीं, पुलिस के अधिकारी घटना के खुलासे के लिए पूरे प्रयास कर रहे हैं और जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का दावा कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button