
लखनऊ में उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 92.50 लाख रुपये के गांजे के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान मयंक जायवाल, जीतू श्रीवास्तव, पारितोष और कुलदीप यादव के रूप में हुई है।
लखनऊ : 4 तस्करों को किया अरेस्ट
— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) February 14, 2026
➡92.50 लाख के गांजे संग तस्कर अरेस्ट
➡मयंक जायवाल, जीतू श्रीवास्तव अरेस्ट
➡पारितोष और कुलदीप यादव गिरफ्तार
➡यूपी एसटीएफ ने तस्करों को किया अरेस्ट
➡गोमतीनगर विस्तार इलाके से गिरफ्तार#Lucknow #DrugBust #UPSTF pic.twitter.com/yRITRB0XjR
एसटीएफ की टीम ने सीओ दीपक सिंह के नेतृत्व में गोमतीनगर विस्तार इलाके में ताबड़तोड़ कार्रवाई की और गांजा सप्लायरों को दबोचने में सफलता हासिल की। आरोपियों के पास से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ, जिसकी कीमत 92.50 लाख रुपये बताई जा रही है।
इस कार्रवाई से एक बार फिर राजधानी समेत अन्य जिलों में फैले नशे के काले कारोबार पर एसटीएफ की मुहिम को बल मिला है। एसटीएफ की टीम ने तस्करों से गांजा सप्लाई करने वाले रैकेट के बारे में भी पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस काले कारोबार के खिलाफ उनकी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। एसटीएफ की इस बड़ी सफलता से राजधानी में नशे के कारोबार पर कड़ी नजर रखने की आवश्यकता और भी महत्वपूर्ण हो गई है।









