PDA आंदोलन से घबराई BJP, वोटर लिस्ट पर अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग को दी चेतावनी

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि PDA के आंदोलन से बीजेपी घबरा गई है। उन्होंने गोरखपुर में सपा नेताओं के खिलाफ दर्ज मुकदमों को लेकर भी सवाल उठाए। अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और चुनाव आयोग के मतदाता सूची से जुड़े आंकड़ों में अंतर का मुद्दा उठाते हुए पूछा कि आखिर सच कौन बोल रहा है?

अखिलेश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री ने 1.27 करोड़ वोट कम होने की बात कही है, जबकि चुनाव आयोग 2.5 करोड़ वोट कम होने की बात कह रहा है। उन्होंने दावा किया कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए फॉर्म-6 पहले के मुकाबले 22 गुना तक अधिक भरे गए हैं।

सपा अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि 17 नवंबर तक बीजेपी ने 2.22 लाख वोट बढ़ा लिए हैं। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी इस पूरे मामले को लेकर चुनाव आयोग से मुलाकात करेगी। अगर आयोग से मुलाकात नहीं होती है तो पार्टी आंदोलन करेगी।

परिसीमन को लेकर भी बीजेपी पर निशाना

अखिलेश यादव ने प्रस्तावित परिसीमन को लेकर भी बीजेपी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि परिसीमन बीजेपी की सबसे बड़ी भूल साबित होगी। सपा अध्यक्ष के इस बयान के बाद प्रदेश में मतदाता सूची और परिसीमन को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। उन्होंने गोरखपुर में सपा नेताओं पर दर्ज मुकदमों और PDA आंदोलन को लेकर भी बीजेपी सरकार पर सवाल खड़े किए।

Related Articles

Back to top button