
लखनऊ: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षा 2026 आज से शुरू हो गई है। परीक्षा के पहले दिन की शुरुआत में माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री गुलाब देवी ने परीक्षार्थियों का स्वागत किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर गुलाब देवी ने छात्रों के माथे पर चंदन तिलक किया, जो उनकी सफलता की कामना के प्रतीक के रूप में था।
बता दें, राज्य भर के सरकारी और निजी विद्यालयों में परीक्षा के लिए उच्च सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। परीक्षाओं में कोई भी अनुशासनहीनता या नकल की घटनाएं न हो, इसके लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।
बता दें, गुलाब देवी ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया और छात्रों से मुलाकात कर उन्हें प्रोत्साहित किया। उन्होंने छात्रों से कहा कि यह परीक्षा सिर्फ उनके जीवन का एक हिस्सा है, और यह उनकी मेहनत का फल है। उन्होंने छात्रों को अपनी मेहनत पर भरोसा रखने की सलाह दी।
बता दें, लखनऊ में मंत्री गुलाब देवी ने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया और विक्रमादित्य मार्ग पर छात्राओं से मिलीं हैं। बोर्ड की परीक्षा दे रहे छात्राओं का हौसला बढ़ाया।
बुलंदशहर में यूपी बोर्ड परीक्षा में 109 केंद्रों पर 83182 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। 10वीं में 44666, 12वीं में 38416 छात्र परीक्षा देंगे। सभी परीक्षा केंद्रों पर पुलिस का कड़ा पहरा रहेगा। हापुड़ में 40 केंद्रों पर 200 मीटर के दायरे की फोटो स्टेट की दुकान बंद रहेगी, और दो पालियों में बोर्ड परीक्षा की शुरूआत होंगी। वहीं, सहारनपुर में यूपी बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हो चुकी हैं। जनपद में कुल 89 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। हर केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई हैं। नकलविहीन परीक्षा के लिए सख्त इंतजाम किए गए हैं और 3600 CCTV कैमरों से लाइव निगरानी होगी। अम्बेडकरनगर में यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं, सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी बोर्ड परीक्षा, 114 परीक्षा केंद्रों पर 71 हजार 998 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा। गोंडा में यूपी बोर्ड की परीक्षा में 96000 बच्चे देंगे यूपी बोर्ड क़ी परीक्षा, बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल के 50375 बच्चे परीक्षा देंगे।
परीक्षा में लाखों छात्रों ने भाग लिया है, और यह परीक्षा उत्तर प्रदेश के शिक्षा प्रणाली के लिए एक महत्वपूर्ण पड़ाव है।









