
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने मंगलवार को विमेंस T20 वर्ल्ड कप 2026 का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। यह टूर्नामेंट इंग्लैंड में 12 जून से 5 जुलाई तक खेला जाएगा, जिसमें 12 टीमें खिताब के लिए मुकाबला करेंगी। इस बार 12 टीमों के साथ टूर्नामेंट का इतिहास का सबसे बड़ा संस्करण होने जा रहा है।
बता दें, मेजबान इंग्लैंड, जो 2026 वर्ल्ड कप की मेज़बानी करेगा, 12 जून को श्रीलंका के खिलाफ पहले मैच में भिड़ेगा। वहीं, 13 जून को आयरलैंड और स्कॉटलैंड के बीच ओल्ड ट्रैफर्ड में एक ऑल-यूरोपियन मुकाबला होगा, जो दोनों टीमों के लिए टूर्नामेंट की शुरुआत होगी।
बता दें, इस बार बांग्लादेश, आयरलैंड, स्कॉटलैंड और नीदरलैंड्स ने हाल ही में नेपाल में हुए ICC विमेंस T20 वर्ल्ड कप क्वालीफायर के माध्यम से टूर्नामेंट में अपनी जगह पक्की की। इन चार क्वालिफाइंग टीमों के साथ अब डिफेंडिंग चैंपियन न्यूज़ीलैंड, 2009 के पहले एडिशन की मेज़बान और विजेता इंग्लैंड, 2016 की विजेता वेस्ट इंडीज़, भारत में मौजूदा ODI वर्ल्ड कप विजेता और छह बार की टूर्नामेंट विजेता ऑस्ट्रेलिया भी शामिल होंगी।
बता दें, ग्रुप A में ऑस्ट्रेलिया, भारत, पाकिस्तान, साउथ अफ्रीका, बांग्लादेश और नीदरलैंड्स हैं। वहीं, ग्रुप B में इंग्लैंड, न्यूज़ीलैंड, श्रीलंका, वेस्ट इंडीज़, आयरलैंड और स्कॉटलैंड को रखा गया है। इस बार डच टीम अपना डेब्यू करेगी और बांग्लादेश के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगा।
इस बार का फाइनल मैच 5 जुलाई को लंदन के प्रतिष्ठित लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। ICC के CEO संजोग गुप्ता ने कहा, “यह टूर्नामेंट ICC के विमेंस क्रिकेट में लगातार बढ़ते निवेश का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य महिला क्रिकेट को और अधिक ऊंचाइयों तक पहुंचाना है।”
इस आयोजन से ICC का उद्देश्य महिला क्रिकेट को और अधिक लोकप्रिय बनाना और दुनियाभर में इसके प्रति दर्शकों की रुचि बढ़ाना है।









