लखनऊ : बीएलओ दिलीप कुमार सिंह रहस्यमय परिस्थितियों में लापता, परिवार में कोहराम

लखनऊ के जानकीपुरम क्षेत्र से BLO (बूथ लेवल ऑफिसर) दिलीप कुमार सिंह रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गए हैं। रविवार सुबह 8:30 बजे वह घर से निकले थे और कहा था, “अभी लौटता हूं।” लेकिन चार दिन बाद भी उनका कोई पता नहीं चल सका।

उनका मोबाइल स्विच ऑफ पाया गया और परिवार ने जानकीपुरम थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। इस बीच, शाम 5 बजे एक चौंकाने वाला मैसेज बीएलओ के व्हाट्सएप ग्रुप में आया, जिसमें लिखा था – “नोटिस फॉर्म बाइक के झोले में है।”

मैसेज में उन्होंने एसआईआर कार्य के दबाव और एसडीएम साहिल कुमार पर प्रताड़ना का आरोप भी लगाया।

पुलिस ने बताया कि दिलीप कुमार सिंह का आखिरी मोबाइल लोकेशन अनौरा कला, फैजाबाद रोड के पास पाया गया। थाना प्रभारी ने कहा कि कई टीमों को जांच में लगा दिया गया है।बीएलओ की पत्नी और तीन बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि एसडीएम साहिल कुमार ने जल्द ही दिलीप कुमार सिंह की तलाश करने का आश्वासन दिया है।

Related Articles

Back to top button