IND vs WI: टीम इंडिया की सेमीफाइनल में राह मुश्किल, वेस्टइंडीज का नेट रनरेट बन सकता है रोड़ा

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जिम्बाब्वे के खिलाफ शानदार जीत के बावजूद, टीम इंडिया की सेमीफाइनल में जगह बनाने का सपना अब 'बारिश' पर निर्भर कर गया है।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जिम्बाब्वे के खिलाफ शानदार जीत के बावजूद, टीम इंडिया की सेमीफाइनल में जगह बनाने का सपना अब ‘बारिश’ पर निर्भर कर गया है। वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाला भारत का अगला मुकाबला अगर बारिश के कारण रद्द हो जाता है, तो टीम इंडिया का वर्ल्ड कप जीतने का सपना टूट सकता है।

भारत ने जिम्बाब्वे को हराकर अपनी उम्मीदें तो जीवित रखी हैं, लेकिन पॉइंट्स टेबल की स्थिति ने कप्तान सूर्या और कोच गौतम गंभीर की चिंता बढ़ा दी है। टीम इंडिया के पास 2 मैचों में 2 अंक हैं, लेकिन वेस्टइंडीज का रनरेट काफी बेहतर है, जिससे भारत की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

नेट रनरेट का गणित

वेस्टइंडीज के पास भी 2 मैचों में 2 अंक हैं, लेकिन उनका नेट रनरेट +1.791 है, जो टीम इंडिया के -0.100 रनरेट से कहीं बेहतर है। अगर भारत और वेस्टइंडीज का मुकाबला बारिश की वजह से रद्द होता है, तो दोनों टीमों को 1-1 अंक मिलेगा और दोनों के कुल अंक 3-3 हो जाएंगे। ऐसे में, नेट रनरेट का फर्क सेमीफाइनल में भारत की जगह और बाहर होने का फैसला करेगा।

बारिश ने बढ़ाई टेंशन

बारिश की स्थिति में, वेस्टइंडीज का बेहतर नेट रनरेट टीम इंडिया को सेमीफाइनल में पहुंचने से रोक सकता है। यदि मैच रद्द हुआ, तो वेस्टइंडीज का रनरेट भारत से बेहतर होने के कारण वह सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर जाएगा और भारत टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगा।

Related Articles

Back to top button