खामेनेई की मौत के बाद कराची में अमेरिकी कॉन्सुलेट पर हिंसक हमला, 8 लोगों की मौत

पाकिस्तान के कराची शहर में अमेरिकी कॉन्सुलेट के बाहर उस समय हालात बेकाबू हो गए जब बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारियों ने हिंसक प्रदर्शन शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि खामेनेई की मौत को लेकर फैली अफवाहों के बाद शिया समुदाय के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया, जो देखते ही देखते उग्र हो गया। भीड़ ने अमेरिकी कॉन्सुलेट की ओर कूच किया और वहां पहुंचकर जमकर तोड़फोड़ और आगजनी की।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक प्रदर्शनकारियों ने कॉन्सुलेट परिसर में आग लगाने की कोशिश की, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। झड़प के दौरान कई लोग घायल हुए, जबकि हिंसा में 8 लोगों की मौत की खबर सामने आई है। हालांकि आधिकारिक तौर पर मौतों की संख्या की पुष्टि नहीं की गई है।

घटना के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। अतिरिक्त पुलिस बल और रेंजर्स को तैनात किया गया है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और अफवाहों पर ध्यान न देने की सलाह दी है। फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में बताई जा रही है।

Related Articles

Back to top button