
हजीरा: सिविल हॉस्पिटल हजीरा में आज एचपीवी (HPV) वैक्सीनेशन का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस मौके पर अस्पताल के प्रभारी डॉ. नायक, डॉ. रश्मि मिश्रा, डॉ. बिंदु सिंगल, डॉ. उषा चौरसिया, डॉ. रूपिंदर कालरा सहित अन्य चिकित्सक उपस्थित रहे और सहयोग प्रदान किया।
इस कार्यक्रम के दौरान महादेवी जी (वैक्सीनेटर) एवं ज्योति चौहान (कोल्ड चेन ऑपरेटर) ने बच्चों को एचपीवी वैक्सीन लगाई। यह आयोजन वॉर्ड नंबर 32 की आशा कार्यकर्ता करणी और वार्ड नंबर 11 की आशा कार्यकर्ता आरती शाक्या के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
अस्पताल प्रशासन ने बताया कि अब 14 वर्ष और उससे अधिक उम्र के बच्चों को एचपीवी वैक्सीन लगाई जाएगी, जो सर्वाइकल कैंसर और एचपीवी संक्रमण से बचाव के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित चिकित्सकों ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों का समय पर टीकाकरण करवा कर उनके सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य की दिशा में आवश्यक कदम उठाएं। अस्पताल प्रशासन ने इसे जनस्वास्थ्य के लिए एक महत्वपूर्ण और सराहनीय पहल बताया।








